Jawline Tips: टोंड फेस और जॉलाइन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, जल्द ही दिखने लगेगा असर

By Ek Baat Bata | Apr 10, 2023

ऐसा कोई किस्मत वाला होगा जो एक शार्प और आकर्षक जॉलाइन के साथ जन्म लेता होगा। लेकिन सबकी ऐसी किस्मत कहां होती है। शार्प और आकर्षक जॉलाइन के लिए आपको मेहनत करनी होती है। जॉलाइन को टोन करने या फिर इसके शेप को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत किए जाने की जरूरत होती है। जंक फूड का अधिक सेवन, नियमित व्यायाम की कमी और बिना एक्सरसाइज के आपकी जॉलाइन पर इसका असर पड़ता है। जिसके कारण कई बार डबल चिन दिखाई देने लगता है। ऐसे में अगर आप भी एक टोंड और शार्प जॉलाइन पाना चाहते हैं तो इन टिप्स को अपनाएं।

ऐसे पाएं परफेक्ट जॉलाइन

जबड़े का व्यायाम 
शार्प और आकर्षक जॉलाइन के लिए व्यायाम सबसे महत्वपूर्ण काम है। व्यायाम के जरिए आप न सिर्फ अपने वेट को कम और कैलोरी की मात्रा को कम कर सकते हैं। बल्कि यह आपके शरीर के रंग-रूप पर भी असर डालता है। ऐसे कई व्यायाम हैं जो चेहरे की चर्बी को कम करने का काम करते हैं और स्किन को मजबूती देते हैं। बेहतरीन जॉलाइन पाने के लिए मुंह को बार-बार खोलने और बंद करें। अलग-अलग फेशियल एक्सप्रेशन बनाएं। इससे आपकी जॉलाइन शेप में आने लगेगी।

ज्यादा मुस्कुराएं
कहा जाता है कि जब आप खुश रहते हैं तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मुस्कुराने से आपकी जॉलाइन बेहतरीन होती है। मुस्कुराना भी एक तरह का फेस व्यायाम है। जो आपके फेस की मांसपेशियों को टोन करता है। मुस्कुराने से चीकबोन्स फैलती हैं, जिससे आपके फेस की एक्सरसाइज होती है। 

कंटूरिंग
मनचाहे लुक को पाने के सबसे सरल तरीका कंटूरिंग भी होता है। अगर आप अपने चेहरे को इंस्टेंट शेप देना चाहते हैं तो कंटूरिंग ट्रिक्स आपके लिए बेस्ट है। यह न केवल फेस की संरचना को आकार देती है। बल्कि कंटूरिंग की मदद से नाक, होंठ, गाल और आइब्रो को भी शेप देने का काम करता है। इसके लिए आपको अपने फेस के किनारों पर कंटूरिंग पाउडर या क्रीम लगाना होता है। इसके बाद इसको अच्छे से ब्लेंड करें।

फिश फेस
शार्प जॉलाइन और चीकबोन्स पाने का सबसे अच्छा और मजेदार तरीका फिश फेस होता है। इसके लिए आपको फिश की तरह फेस को बनाना होता है। साथ ही फिश फेस को 5-8 सेकंड के लिए उसी स्थिति में रखें। इस प्रक्रिया को दोहराने से आपकी जॉलाइन परफेक्ट हो जाती है।

फेस मसाज
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका फेस मसाज होता है। मसाज की मदद से आपका फेस अधिक ग्लोइंग और जवां दिखने लगता है। वहीं परफेक्ट जॉलाइन के लिए अपनी उंगलियों से चेहरे पर कुछ मिनटों तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। किसी एसेंशियल ऑयल या हल्के मॉइश्चराइजर की मदद से रोज सोने से पहले और उठने के बाद फेस की मसाज करें। वहीं खुद को  फ्रेश रखने के लिए आप जबड़े, कनपटियों ठुड्डी और गालों को रगड़ें। इससे आपकी स्किन भी टाइट हो सकती है। बर्फ के क्यूब से भी आप फेस मसाज कर सकती हैं। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि मसाज में हमेशा नीचे से ऊपर की ओर जाएं।

पानी पिएं
कई बार शरीर की गंदगी हमारे चेहरे पर भी साफ नजर आने लगती है। पानी से आप न केवल डिहाइड्रेशन से बचते हैं। बल्कि यह बॉडी से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन किए जाने से आप अपनी उम्र से अधिक युवा दिखेंगी और आपका चेहरा भी टोंड रहेगा।

ए, ई, आई, ओ, यू कहें
गर्दन की मांसपेशियों को उठाने के लिए ए, ई, आई, ओ, यू शब्दों का जोर से उच्चारण करें। शार्प जॉलाइन पाने के लिए यह सबसे सरल तरीका है।

च्युइंग गम चबाएं
च्युइंग गम न सिर्फ माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाया जाता है। बल्कि यह फेस मसाजर के रूप में भी काम करता है। चेहरे की मांसपेशियों का व्यायाम कराने का यह सबसे बढ़िया और सरल तरीका होता है। च्युइंग गम चबाने से एक साथ कई मसल्स के एक्सरसाइज होते हैं।

चिन लिफ्ट्स
चिन लिफ्ट्स की मदद से आप अपने फेस की चर्बी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी ठुड्डी पर काम करने में मदद करेगा। चिन लिफ्ट के लिए आप छत की ओर या ऊपर की तरफ देखें और करीब 30 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। ऊपर देखने के साथ पाउट करें। ठुड्डी और जॉलाइन को टोंड करने के लिए आप रोजाना ऐसा 10 बार तक करें।

जबड़े को भींचें
बेहतरीन और आकर्षक जॉलाइन पाने के लिए 10 सेकंड के लिए अपने जबड़े को भींचने का प्रयास करें। इस दौरान ऐसा करने पर आपको जलन या बेचैनी महसूस होनी चाहिए। इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार कर आप अपने चेहरे की रंगत भी निखार सकते हैं।