Underarms Care In Summer: गर्मियों में मुलायम अंडरआर्म्स पाने के लिए अपनाएं ये शानदार टिप्स

By Ek Baat Bata | May 18, 2023

गर्मियों में तेज धूप, धूल और लू के कारण कई समस्याएं हो जाती है। इन्हीं में से एक समस्या अंडरआर्म्स से जुड़ी है। हालांकि अंडरआर्म्स को साफ और स्वच्छ रखने के लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। समस्क्रीम लगाने के बाद भी यह अंग गर्मियों सबसे अधिक प्रभावित होता है। गर्मियों में अंडरआर्म्स में काले निशान, पैचनेस, जलन से लेकर बदबू से लेकर रेजर बम्स और खुरदुरापन की समस्या होती है। 

ऐसे में अंडरआर्म्स की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए कुछ लोग इसे बार-बार धोते हैं। लेकिन गर्मियों में सिर्फ इतना ही काफी नहीं होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए गर्मी के मौसम में अंडरआर्म्स की होने वाली समस्या और उसके निजात के बारे में बताने जा रहे हैं। इन टिप्स की मदद से आप अंडरआर्म्स से जुड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं।

शेविंग केयर
बता दें कि कई लोग अंडरआर्म्स की शेविंग करने रूखी त्वचा पर ही कर लेते हैं। लेकिन शेविंग करने से पहले यह ध्यान रखें कि जिस हिस्से पर आप शेविंग करने जा रहे हैं, उस हिस्से को कुछ देर के लिए भिगों दें। इसके बाद जिस तरफ बाल बढे हों उसी तरफ से शेविंग करना चाहिए।

रोल ऑन
गर्मी के मौसम में डियो रोल ऑन आपके लिए सबसे फायदेमंद चीज साबित हो सकती है। बता दें कि इससे पसीने की बदबू को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। लंबे समय तक डियो रोल ऑन बार-बार इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स साफ, चिकने और खूबसूरत हो सकते हैं।

मॉइश्चराइज करना न भूलें
चेहरे की तरह ही बॉडी और अंडरआर्म्स को भी पोषण की जरूरत होती है। इससे आपके अंडरआर्म्स पहले से बेहतर होते हैं। हालांकि इसमें हर रोज मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अंडरआर्म्स को हाइड्रेटेड, सूदिंग और मुलायम बनाए रखने के लिए पीएच-संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है।

एक्सफोलिएशन
नहाने के दौरान प्रयास करें कि हल्के हाथों से एक नर्म लूफे की मदद से एक्सफोलिए करें। बता दें कि इसे अंडरआर्म्स से डेड और सूखी स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके अंडरआर्म्स को साफ रखने में भी मदद मिलेगी। बता दें कि इन छोटे-छोटे टिप्स को फॉलो कर आप पूरी गर्मी सुंदर, चिकने, मुलायम और ईवेन-टोन वाले अंडरआर्म्स पा सकती हैं।