Men Grooming Tips: हैंडसम दिखने के लिए फॉलो करें ये ग्रूमिंग टिप्स, लोग देखकर करेंगे तारीफ

By Ek Baat Bata | Sep 16, 2024

जिस तरह से महिलाएं अपने स्किन केयर का खास ख्याल रखती हैं। उसी तरह पुरुषों को भी स्किन केयर का ध्यान रखना चाहिए। स्किन केयर न करने से पुरुषों का लुक खराब दिखने लगता है। खासतौर पर जो पुरुष नौकरी करते हैं, उनको अपने लुक का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो अपनी ग्रूमिंग का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको सोचने की जरूरत है। 

बता दें कि किसी के व्यक्तित्व को जानने के लिए सबसे पहले उनके लुक और कपड़ों को देखा जाता है। ऐसे में आपको अपने ग्रूमिंग का ख्याल रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पूरे लुक्स को बदल सकते हैं।

लिप बाम
कहीं आप भी तो यह नहीं सोचते हैं कि लड़कियां ही लिप बाम लगाती हैं। जबकि पुरुषों को भी दिन में दो बार लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके लिप्स को हाइड्रेट रखेगा। क्योंकि रूखे और फटे होंठ आपके लुक को खराब कर सकते हैं।

फेशवॉस
ज्यादातर लड़के कोई भी फेसवॉश इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन आपको हमेशा स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही फेसवॉश इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप ऐसे ही कोई फेसवॉश यूज करेंगे। तो आपकी स्किन पर तमाम परेशानियां हो सकती हैं।

सेट रखें दाढ़ी और बाल
अगर आप दाढ़ी-बाल सेट नहीं रखते हैं, तो यह आपके लुक को बर्बाद कर सकते हैं। इसलिए हमेशा समय-समय पर दाढ़ी-बाल सेट कराते रहें। क्योंकि अगर आप इनको सही से सेट नहीं कराते हैं, तो यह आपको अजीब दिखा सकते हैं।

सनस्क्रीन
शरीर पर टैनिंग न दिखे, इसके लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। अधिकतर लड़के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। आपको यह गलती नहीं दोहरानी चाहिए। आप दिन में कई बार कनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

परफ्यूम
लड़कों को पसीना ज्यादा आता है, इसलिए वह तेज खूशबू वाला परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपका परफ्यूम ज्यादा हैवी नहीं होना चाहिए। जिससे आपके आसपास के लोगों को परेशानी हो। इसलिए हमेशा सटल खुशबू वाला परफ्यूम लगाना चाहिए।