सांवलापन जरुर होगा दूर बस अपनाएं किचन में मौज़ूद ये 9 चीजें

By Ek Baat Bata | Feb 28, 2020

अपने सांवले रंग के कारण अक्सर लोगों को तानों का सामना करना पड़ता है, हर जगह कुछ न कुछ सुनने को मिल ही जाता है। हर कोई सुन्दर और गोरा दिखना चाहता है पर अनेक ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों को साँवलेपन से छुटकारा नहीं मिलता। इसके अलावा केमिकल भरे ब्यूटी प्रोडक्ट के इस्तेमाल के बाद अकसर लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कैसे आप प्राकर्तिक चीजों से अपने साँवले रंग से छुटकारा पा सकते हैं-

नीम्बू
 
 
नीम्बू एक प्राकर्तिक ब्लीच है। नीम्बू में मौजूद एसिड त्वचा को ब्लीच कर त्वचा की ऊपरी परत को हटाता है जिसके कारण त्वचा निखरने लगती है। नीम्बू के रस को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर गरम पानी से इसे धो लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में केवल दो से तीन बार ही करें।
 
हल्दी
 
 
चेहरे की रंगत निखारने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में आधा चमच्च बेसन, एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चमच्च नींबू का रस और आधा चमच्च दूध या मलाई डालकर उसका मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें, मिश्रण सूखने के बाद इसे हलके गुनगुने पानी से धों ले। हफ्ते में दो से तीन बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें।
 
बेसन
 
 
बेसन में एक चम्मच सरसों का तेल और कुछ बूंद दूध की मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़ कर पहले बेसन को हटाएं फिर उसके बाद अपनी त्वचा को पानी से साफ कर लें। इस मिश्रण का लगातार एक हफ्ते तक इस्तेमाल करें।
 
दही
 
 
चेहरे को निखारने में दही बहुत ही उपयोगी होता है, दही एक तरीके की प्राकर्तिक ब्लीच है। दही से अपने चेहरे पर मसाज करें और थोड़ी देर बाद उसे हलके गुनगुने पानी से धो लें। आपको धोने के बाद असर दिखने लगेगा।
 
शहद
 
 
शहद भी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है। शहद को त्वचा पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद हलके गुनगुने पानी से त्वचा को धो लें।
 
पुदीना
 
 
साँवलेपन को दूर करने के लिए पुदीना भी एक असरदार चीज़ है। पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें और नहाने में इस पानी का इस्तेमाल करें। ऐसा रोज करने से आपकी त्वचा की रंगत में बदलाव आना शुरू हो जायेगा।
 
कच्चा दूध
 
 
कच्चे दूध से रोज चेहरे पर मालिश करें, कुछ दिनों में चेहरे पर निखार आना शुरू हो जायेगा।
 
पपीता
 
 
पपीता भी एक तरीके का ब्लीच है, एक टुकड़े पपीते से रोज चेहरे की मालिश करें और चेहरे को पानी से धो लें। 
 
गाजर
 
 
गाजर का जूस पीने से भी चेहरे की रंगत पर असर पड़ता है। रोज सुबह खाली पेट गाजर का जूस पीये।