हेल्दी और स्पॉटलेस स्किन पाने के लिए घर पर इन 4 तरीकों से बनाएं पील ऑफ मास्क

By Ek Baat Bata | Jan 05, 2022

हमारी त्वचा पर धूल, धूप और प्रदूषण का सीधा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे, झुर्रियां और कालेपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। फेशियल के दौरान अक्सर पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल किया जाता है। इससे त्वचा पर जमा गंदगी को दूर होती है और हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिलती है। वैसे तो बाजार में कई तरह के पील ऑफ मास्क मिलते हैं लेकिन ये कई बार हमारी स्किन को सूट नहीं करते हैं। बाजार में मिलने वाली पील ऑफ मास्क में मौजूद केमिकल से लंबे समय मैं हमारी स्किन को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आप घर पर ही केमिकल फ्री पील ऑफ मास्क बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको घर में पील ऑफ मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं -

ऑरेंज पील ऑफ मास्क
ऑरेंज पील ऑफ मास्क बनाने के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें। अब एक कप पानी उबालें और इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पकने दें। इसके बाद इसमें एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं और इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे निकाल लें। इस पील ऑफ मास्क के इस्तेमाल से आपके चेहरे के डार्क स्पॉट्स कम होंगे और आपको निखरी हुई त्वचा मिलेगी।

जिलेटिन पील ऑफ मास्क
जिलेटिन पील ऑफ मास्क बनाने के लिए एक शीशे की कटोरी में एक चम्मच जिलेटिन में डेढ़ चम्मच दूध मिलाएं। अब इसमें कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की मिलाएं। अब एक बॉयलर में पानी गर्म करके इस मिक्सचर को उसके ऊपर रखकर कुछ मिनट तक गर्म करें। फिर इसे हटा लें और ठंडा करें। इस मिक्सर को ब्रश की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो इसे निकाल लें। इस मास्क के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाएंगी।

एग वाइट पील ऑफ मास्क 
एग वाइट पील ऑफ मास्क बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग लें और इसमें शक्कर मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसके ऊपर से टिशू पेपर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो टिशू को निकाल लें। इस पील ऑफ मास्क के इस्तेमाल से आपके डार्क स्पॉट्स कम हो जाएंगे और आपको ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

एप्पल पील ऑफ मास्क 
सेब का पील ऑफ मास्क बनाने के लिए सेब को छीलकर काट लें और मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में दो चम्मच दूध और शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो चेहरे को धो लें। इस मास्क के इस्तेमाल से आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।