क्रिसमस पार्टी के लिए ट्रेंडी मेकअप आइडियाज, हर कोई करेगा कॉम्प्लीमेंट

By Ek Baat Bata | Dec 24, 2022

अगर ड्रेस और मेकअप सभी कुछ यूनिक है तो आपका मेकअप भी कुछ हट के होना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बता रहे है जिसकी हेल्प से आप क्रिसमस पार्टी में सबसे अलग और सबसे अट्रेक्टिव दिखेंगी।

रेड कलर है खास
क्रिसमस पार्टी के लिए रेड कलर खास होता है, अगर आपने रेड कलर की ड्रेस सेलेक्ट की है तब तो मेकअप बेस भी रेड या रेड से रिलेटेड कलर्स होने चाहिए।

आंखो को करें हाईलाइट
आंखों को हाईलाइट करने के लिए ग्लिटर बेस्ट शेडो का इस्तेमाल कर सकते है। आई लाइनर थोड़ा डार्क और हैवी अप्लाई करें, आई ब्रो बोन्स पर ड्रेस की मैचिंग का पिगमेंट्स ट्राई कर सकते हैं। आपकी ड्रेस रेड है तो आप आई शैडो ब्राउन या मैजेंटा ट्राई कर सकती हैं, अगर आंखो का बोल्ड लुक चाहती हैं तो डीप रेड और पर्पल भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।  

जूलरी
जूलरी रेड टच लिए हो तो अच्छा है या फिर गोल्डन भी ट्राई कर सकती हैं स्टोन्स की आर्टिफिशियल जूलरी भी ले सकती हैं।  

बोल्ड लिप्स मेकअप
होठों को अट्रेक्टिव लुक देने के लिप्स के लिए डार्क शेड ट्राई कर सकती हैं लेकिन पहले होठों की काउंटर लिप लाइनिंग करें।

3d मेकअप
आजकल 3d मेकअप का भी क्रेज देखा जा सकता है। इसमें ग्लिटर, स्वरोस्की, स्टोन्स, स्टार्स और यूनिक कलर्स का इस्तेमाल मेकअप के लिए किया जाता है। यह थोड़ा खर्चीला होगा लेकिन क्रिसमस पार्टी में सब आपको देखकर कॉम्प्लीमेंट करने पर मजबूर हो जायेंगे। यह चेहरे के अलावा नेक और हाथ पर भी किया जाता है।  

नेल आर्ट में कैंडल्स का यूज
नेल्स के लिए आप कुछ क्रिएटिव सोच रहीं हैं तो आप नेल्स पर कैंडल्स क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप नेल्स पर डिफरेंट कलर्स के कैंडल्स क्रिएट कर सकती हैं। नेल्स पर स्माल स्टार्स भी क्यूट लगेंगे।

सिलिकॉन लिक्विड फाउडेंशन
क्रिसमस पार्टी में सेंटर ऑफ़ अट्रेक्शन बनना चाहती हैं तो आप मेकअप के लिए सिलिकॉन लिक्विड फाउंडेशन का यूज करिये यह आपके मेकअप को नया लुक देगा और मेकअप देर तक टिकेगा।