Hair Care: बाल धोने के लिए कलौंजी पानी का इस तरह से करें इस्तेमाल, घने और लंबे होंगे बाल

By Ek Baat Bata | Jun 11, 2024

घर की बहुत सारी चीजों को घरेलू नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। रसोई में काला मसाला होता है, जो बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। कलौंजी हर किचन में मिलती है और इसको अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलौंजी बालों को बढ़ाने में मददगार होता है। कलौंजी हेयर डैमज को कम करने, बालों के प्रोटीन स्ट्रक्चर को मजबूत और हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करने में कारगर है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से कलौंजी वाले पानी से बालों को किस तरह से धोया जा सकता है।

कलौंजी का पानी
सिर को धोने के लिए कलौंजी का पानी बेहद अच्छा ऑप्शन होता है। कलौंजी पानी तैयार करने के लिए एक बर्तन में पानी लें और इसको उबालें। फिर इसमें कलौंजी के बीजों को डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे अपनी स्कैल्प से लेकर बालों की जड़ों तक लगाएं। सप्ताह में दो बार इस पानी से हेयर वॉश करने से बालों पर असर दिखने लगेगा। साथ ही इससे आपके बाल भी लंबे होंगे।

मेथी दाने
एक चम्मच मेथी के दाने में एक चम्मच कलौंजी के दाने को 250 मिलीलीटर नारियल के तेल के साथ मिक्स करें। फिर इसको हल्की आंच पर पका लें। अब इस तैयार तेल को अपने बालों पर अप्लाई करें इससे बालों का झड़ना कम होता है। इस तेल को बनाने का एक दूसरा भी तरीका है। इसके लिए मेथी और कलौंजी के दानों को एकसाथ पीसकर पाउडर बनाएं। फिर इस पाउडर को नारियल के तेल के साथ मिलाकर पकाने पर जो मिश्रण तैयार हो, उसे बालों पर लगाया जा सकता है।

नारियल तेल
नारियल के तेल के साथ कलौंजी के बीजों को बालों पर अप्लाई किया जा सकता है। दो चम्मच कलौंजी का तेल और दो चम्मच नारियल तेल मिलाकर रखें। इन तेलों को मिक्स कर हल्का गर्म करें और रुई को डुबोकर इसको सिर की जड़ों में लगाएं। फिर इस तेल को बालों में 10-15 मिनट तक अप्लाई करने के बाद सिर को धो लें। यह तेल हेयर फॉल को रोकने में अच्छा असर दिखाता है।