Young Skin: अनार के छिलकों के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए है फायदेमंद

By Ek Baat Bata | Mar 24, 2023

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर ढीलापन आना सामान्य सी बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही खान-पान और देखभाल से त्वचा के इस ढीलेपन को कम किया जा सकता है। हालांकि कई लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट पर भी भरोसा दिखाते हैं। लेकिन एटी-एजिंग क्रीम और प्रोडक्ट अक्सर हमारी जेब पर भारी पड़ते हैं। वहीं सामान्य महिलाओं के लिए इस खर्चे को उठा पाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी खुद को यंग और ग्लोइंग दिखाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर खूबसूरत और परफेक्ट स्किन पाने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं। ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए हेल्दी ड्रिंक्स आपके लिए काफी फायदेमंद होगी। इन ड्रिंक्स को आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं आपकी स्किन के लिए कौन से ड्रिंक फायदेमंद हैं और इन्हें घर पर कैसे बनाया जाता है।

अनार के छिलके का ड्रिंक
अनार के छिलके से बनीं ड्रिंक स्किन के लिए एंटी एजिंग का काम करती है। इसके अलावा यह एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक भी है। अनार के छिलके का ड्रिंक बनाने के लिए एक अनार, थोड़ी सी तुलसी के पत्ते, दो से तीन ऑरेंज या कीनू के स्लाइस, पुदीने के पत्ते, एक ग्लास गर्म पानी और शहद लें। इसके बाद इमामदस्ते में अनार के दानों को निकालकर कूट लें। फिर एक ग्लास गर्म पानी में कुटे हुए अनारदानों और छिलकों को मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें तुलसी और पुदीने के पत्ते मिला दें।

अब किन्नू के स्लाइस डालकर कुछ देर के पानी को ऐसे ही छोड़ दें। करीब आधा घंटा बीतने के बाद पानी को छान लें और फिर आप इसका धीरे-धीरे सेवन करें। यह ड्रिंक आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ ही स्किन को भी डिटॉक्स करने का काम करेगी। जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग होने के साथ ही एजिंग का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा।

अनार के छिलके का स्क्रब
अगर आप अनार के छिलके का स्क्रब बनाना चाहती हैं तो यह भी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसके लिए सबसे पहले आप अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में रोज वॉटर मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को धीरे-धीरे फेस पर स्क्रब करें। इससे आपकी डेड स्किन साफ होगी। इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा। बता दें कि अनार के छिलके के स्किन मॉइश्चराइज होती है। साथ ही इस स्क्रब से एक्ने और पिंपल की समस्या भी खत्म हो जाती है।