Entertainment: एक्स हसबैंड की मौत के बाद सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस रेखा, शादी के बारे में…
By Ek Baat Bata | Apr 05, 2025
बॉलीवुड में कई दशकों तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर राज करने वाली रेखा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रेखा ने इंडस्ट्री में कई फिल्में दी हैं और उन्होंने एक से बढ़कर एक आइकॉनिक किरदार निभाए हैं। वैसे तो फिल्मों के अलावा रेखा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। रेखा के अफेयर्स, शादी और सब कुछ हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वैसे तो इंडस्ट्री में रेखा और अमिताभ बच्चन के किस्से बहुत ज्यादा फेमस हैं और दोनों की प्रेम कहानी आज भी नई जैसी लगती है।
बता दें कि रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि उनके इंडस्ट्री में बढ़ते अफवाह के वजह से अमिताभ और रेखा के रिश्ते में कड़वाहट आ गई थी। दोनों साथ में आखिरी बार फिल्म 'सिलसिले' में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन के अलावा रेखा का नाम कई और अभिनेताओं से भी जुड़ा था। तमाम अफेयर्स के बाद भी रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से जुहू के मुक्तेश्वर देवालय मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद रेखा और मुकेश मुंबई में शिफ्ट हो गए और शादी के बाद मुकेश के कई झूठ रेखा के सामने आए। जिसको लेकर दोनों में खूब लड़ाई-झगड़ा हुआ और बाद में एक्ट्रेस ने मुकेश से डिवोर्स ले लिया।
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी और मुकेश की अरेंज मैरिज थी। रेखा ने कहा कि मुकेश से शादी करना उनके लिए रिस्क था। लेकिन उन्होंने इसको किस्मत मान लिया था। शादी के महज 6 महीने बाद दोनों का तलाक ले लिया और 7वें महीने में मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। मुकेश के सुसाइड के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया और यह समय रेखा के लिए काफी टफ रहा। वह गहरे सदमे में चली गई थीं। रेखा ने कहा कि वह सोचा करती थीं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और किसी का दिल नहीं दुखाया, फिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ।