Ajay Devgan ने काजोल को इस एक्टर संग काम करने से किया था मना, होने लगी थी जलन

By Ek Baat Bata | Jul 11, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अभिनेता अजय देवगन की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं असल जिंदगी में भी इन दोनों की केमेस्ट्री काफी मजबूत है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने पिता के खिलाफ जाकर अजय देवगन से शादी रचाई थी और आज दोनों की शादी को करीब 23 साल पूरे हो चुके हैं। वह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को जी रहे हैं। अजय और काजोल ने साल 1999 में शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को कुछ समय के लिए अलविदा कह किया था। उन्होंने इस दौरान अपने पारिवारिक जीवन को अधिक महत्व दिया था। 

शादी से पहले किया डेट
शादी करने से पहले काजोल और अजय ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। काजोल और अजय ने साथ में 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन काजोल और अजय की जोड़ी से ज्यादा शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को पसंद किया जाता है। काजोल और शाहरुख ने एक साथ बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के साथ ही दर्शकों ने इनकी केमेस्ट्री को भी काफी पसंद किया।

अजय ने रखी थी ऐसी शर्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय देवगन को एक समय पर काजोल और शाहरुख की केमेस्ट्री से जलन होने लगी थी। जिसके कारण अजय ने काजोल को शाहरुख के साथ काम करने से मना कर दिया था। क्योंकि लोग अजय और काजोल के रिश्ते से ज्यादा शाहरुख और काजोल की दोस्ती पर ज्यादा बातें करते थे। यही बात अजय को बिलकुल पसंद नहीं थी। इसी वजह से उन्होंने काजोल को शाहरुख के साथ काम करने से मना कर दिया था।

जानिए क्या बोले शाहरुख खान
जब एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान से इस बारे में पूछा गया तो एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि अजय ने ऐसी कोई शर्त रखी है। लेकिन वह अजय देवगन के इस फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि अजय ने ऐसी कोई शर्त रखी होगी। शाहरुख खान ने आगे कहा कि अगर उनकी पत्नी गौरी एक्ट्रेस होतीं तो वह उनके काम में दखल न देते। साथ ही उन्हें यह भी नहीं बताते कि उन्हें किसके साथ काम करना चाहिए और किसके साथ नहीं।