Entertainment: मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, जानिए क्या लिखा

By Ek Baat Bata | Jul 02, 2024

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर इन दिनों खबरें आ रही हैं कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। वहीं कपल को काफी समय से साथ में भी नहीं देखा गया है। जिसके कारण इन खबरों को और हवा मिल रही है। साथ ही मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दर्द को लेकर एक पोस्ट लिखा है। यह पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है। तो आइए जानते हैं कि एक्टर अर्जुन कपूर ने क्या पोस्ट किया है।

अर्जुन कपूर ने लिखा ये पोस्ट
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 6 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल इस पर अर्जुन और मलाइका की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अभिनेता ने लिखा है कि 'अनुशासन से होने वाला दर्द पछतावे से होने वाले दर्द से बेहतर है।' इस पोस्ट के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि मलाइका से ब्रेकअप के बाद एक्टर दर्द में है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता
गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। वही कपल के सोशल मीडिय पोस्ट भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। कपल द्वारा किए गए पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान के साथ तलाक हो चुका है। अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी। वहीं साल 2017 में दोनों की राहें अलग हो गई थीं।