Viral Video देख कंफर्म हुई Anushka Sharma की दूसरी प्रेग्नेंसी, खुशी से झूमे फैंस

By Ek Baat Bata | Nov 11, 2023

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। विराट और अनुष्का एक क्यूट बेटी वामिका के पेरेंट्स हैं। हांलाकि यह कपल हमेशा अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखता है। हांलाकि अनुष्का शर्मा को लेकर एक खबर खूब वायरल हो रही है।
 
खबर है कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने वाली है। जिसके कारण एक्ट्रेस काफी दिनों से कैमरे में कैद नहीं हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का और विराट का नया वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस को देख फैंस ने उनकी प्रेगनेंसी को कंफर्म कर दिया है।

एक्ट्रेस का वीडियो वायरल
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस और विराट किसी होटल के अंदर जा रहे हैं। अनुष्का ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। हांलाकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है कि यह उनका लेटेस्ट वीडियो है। जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का दूसरी बार प्रेगनेंट नजर आ रही हैं।

खुशी से झूमे फैंस
विराट कोहली और अनुष्का का यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं कुछ लोग वीडियो को पुराना बता रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं। यूजर्स ने कहा कि दूसरा विराट कोहली आने वाला है। तो वहीं अन्य यूजर ने कहा कि यह अफवाह है। तो वहीं दूसरे फैंस ने लिखा के इन्हें किसी की नजर ना लगे। 

नहीं दिखाया बेटी का चेहरा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने डेटिंग के बाद शादी की थी। जिसके बाद साल 2021 में अनुष्का और विराट पेरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं दोनों अपनी बेटी वामिका को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। लेकिन अभी तक कपल ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा रिवील नहीं किया है।