Bipasha ने अपनी बेटी देवी के अन्नप्रासन सेरेमनी का शेयर किया वीडियो, फैंस जमकर लुटा रहे हैं प्यार

By Ek Baat Bata | Jun 12, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर साल 2022 में एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने साल 2022 के नवंबर महीने में एक बेटी को जन्म दिया था। बिपाशा और करण ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा था। बता दें दोनों अक्सर अपनी बेटी देवी की तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज और वीडियोड पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में बिपाशा और करण ने अपनी बेटी देवी के मुखे भात यानी की राइस फीडिंग सेरेमनी को बड़े धूमधाम तरीके से मनाया है। जिसके बाद कार्यक्रम की वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

बेटी का अन्नप्रासन समारोह
एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ने अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में बिपाशा और करण ने अपनी बेटी देवी का बंगाली रीति-रिवाज से मुखेभात यानी की अन्नप्रासन सेरेमनी की है। इस दौरान काफी खुशनुमा माहौल रहा है। इस दौरान बिपाशा और उनकी बेटी देवी बंगाली लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। कपल मे सेरेमनी की वीडियो शेयर कर लिखा है कि 'देवी का मुखेभात। दुर्गा दुर्गा।' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लाइक्स और कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

कपल 6 साल बाद बना पैरेंट्स
गौरतलब है कि साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर ने रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में काम किया था। इस फिल्म में करण और बिपाशा का प्यार परवान चढ़ा था। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। साल 2016 में करण और बिपाशा ने शादी रचा ली थी। वहीं यह कपल शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को एक बेटी का कपल बना था। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2020 में बिपाशा बसु ने वेब शो 'डेंजरस' में काम किया था। एक्टर और बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर आगामी फिल्म 'फाइटर' और '3 देव में नजर आने वाले हैं।'