Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने जताई नाराजगी, गुस्से में बोली ऐसी बात

By Ek Baat Bata | Jun 01, 2023

पिछले साल मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खूब अफवाह उड़ी थी। तब बताया जा रहा था कि मलाइका अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इन अफवाहों पर अब मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने आपत्ति जताई है। मलाइका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह पिछले साल नवंबर माह में सामने आई थी। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि मलाइका और अर्जुन साल 2022 के अक्टूबर महीने में लंदन गए थे। 

अर्जुन ने दी प्रतिक्रिया
इस अफवाह के बाद अब अर्जुन कपूर ने अपनी राय सबके सामने रखी है। साथ ही एक्टर ने यह भी बताया कि इस अफवाह का उन पर क्या असर पड़ा था। अर्जुन कपूर ने कहा कि लोगों के लिए निगेटिविटी फैलाना बहुत आसान है। अर्जुन कपूर ने कहा कि लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का यह एक बढ़िया तरीका है। उन्होंने कहा कि हम एक्टर्स हैं, हमारी पर्सनल लाइफ हमेशा प्राइवेट नहीं हो सकती है। जब आप इस प्रोफेशन को चुनते हैं तो आपको आडियंश तक पहुंचने के लिए मीडिया पर भरोसा करना पड़ता है। लेकिन सभी को यह समझना चाहिए की हम भी इंसान हैं। इसलिए किसी के बारे में कुछ भी लिखने से पहले उसे एक बार क्रास चेक करना जरूरी होता है। 

5 साल से रिश्ते में हैं कपल
अभिनेता ने आगे कहा कि एक बार सोचना और उन खबरों को क्रास चेक करना बेहद जरूरी होता है। साथ ही यह भी समझना चाहिए कि आप जिसके बारे में लिख रहे हैं, उस पर इन खबरों का क्या असर पड़ेगा। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर करीब 5 साल से रिश्ते में हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। वहीं मलाइका और अर्जुन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इससे पहले मलाइका अरबाज की पत्नी थीं। दोनों ने शादी के 19 साल बाद डिवोर्स ले लिया था।