Bollywood Gossips: तलाक की अफवाहों के बीच Esha Deol का क्रिप्टिक पोस्ट हो रहा वायरल

By Ek Baat Bata | Jan 18, 2024

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में ईशा और उनके पति भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें सामने आने के बाद सभी हैरान रह गए। इन खबरों के सामने आने के बाद से लोग इस कपल के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसको अब लोग ईशा और भरत के तलाक से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, इन दिनों ईशा देओल और भरत तख्तानी तलाक की खबरें काफी आम हैं। शादी के 13 साल बाद कपल के अलग होने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया है। हांलाकि अभी तक इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसी बीच एक्ट्रेस ईशा देओल अपने पुराने दिनों को याद करती नजर आई हैं। ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पुराना डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में वह डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। वहीं यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ईशा देओल की नई पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई कमेंट किए हैं। जिसमें यूजर्स ईशा देओल से कई सवाल करते नजर आए। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर एक्ट्रेस से पूछा कि क्या आप अपने पति से अलग हो रही हैं। तो वहीं अन्य यूजर्स ने ईशा देओल के डांस की तारीफ की है।