Filmmaker ने बताई अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की वजह, कहा- 'नहीं थे मेड फॉर ईच अदर'

By Ek Baat Bata | Jun 27, 2023

एक समय पर बॉलीवुड गलियारों में अभिनेता अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे आम हुआ करते थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर किसी कारण से दोनों ने सगाई तोड़कर अपनी राहें एक-दूसरे से जुदा कर लीं। कपूर और बच्चन परिवार की रिश्तेदारी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई थी। हालांकि दोनों की सगाई टूटने के कई सालों बाद तक भी यह सवाल बना रहा कि ऐसा क्या कारण था कि दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। बता दें कि हाल ही में एक फिल्ममेकर ने इस राज से पर्दा उठाया है।

जानिए क्यों टूटी थी सगाई
फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने अभिषेक और करिश्मा का रिश्ता टूटने को लेकर एक खुलासा किया था। उनकी मानें तो दोनों ने एक-दूसरे को करीब 5 साल तक डेट किया था। जिसके बाद वह शादी के फैसले पर पहुंचे थे। हालांकि दोनों की सगाई हुई, लेकिन यह जल्द ही टूट भी गई। साल 2008 में अभिषेक और करिश्मा ने फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में काम किया था। इस फिल्म में सुनील दर्शन भी थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हुई थी और यहीं से दोनों का रिश्ता भी टूट गया। 

मेड फॉर ईच अदर नहीं था कपल
सुनील दर्शन ने बताया था कि उन्होंने खुद करिश्मा और अभिषेक की सगाई अटेंड की थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान यह कपल बहुत झगड़ा करता था। ऐसे में सुनील को यह महसूस होता था कि वह दोनों 'मेड फॉर ईच अदर नहीं थे'। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जहां अभिषेक स्वीट और शांत थे, तो वहीं करिश्मा भी चुलबुली और अच्छी थीं। लेकिन दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

आगे बढ़ चुके हैं दोनों
बता दें कि करिश्मा और अभिषेक दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी कर ली और उनकी एक बेटी आराध्या है। तो वहीं करिश्मा कपूर ने दोस्त और बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। संजय और करिश्मा के एक बेटा और एक बेटी है। अब करिश्मा अपने पति संजय से अलग रहती हैं।