Bollywood Gossip: महज 7 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे ऋतिक रोशन, जानिए दिलचस्प किस्सा

By Ek Baat Bata | Nov 22, 2023

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम बनाया है। एक्टर ने जब से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है, तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वहीं ऋतिक रोशन ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं।
 
आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऋतिक रोशन के बचपन का एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो बेहद दिलचस्प है। ऋतिक के बचपन की इस जिद को जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया। तो आइए जानते एक्टर ने बचपन में ऐसी क्या जिद कर दी थी। 

जानिए फैमिली से क्यों नाराज हुए ऋतिक
ऋतिक रोशन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में उनके घर में सितारों का आना-जाना लगा रहता है। महज 7 साल की उम्र में अभिनेता ने फिल्म 'मुगल ए आजम' देखी थी। इस फिल्म में ऋतिक को मधुबाला इतनी ज्यादा अच्छी लगीं कि वह उनसे शादी की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन और परिवार वालों के सामने मधुबाला से शादी की डिमांड रख दी। जब किसी ने ऋतिक की बात नहीं मानी तो वह अपने परिवार से नाराज हो घए। हांलाकि बाद में वह राकेश रोशन के समझाने पर समझ गए। खुद ऋतिक ने इस घटना का जिक्र किया था। 

एक्टर की पर्सनल लाइफ
एक्टर के पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने सुजैन खान से शादी की थी। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं। वहीं कपल का अब डिवोर्स हो चुका है। जिसके बाद अभिनेता एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ नजर आते हैं। वहीं इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। अभिनेता ऋतिक फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे।