RARKPK: शबाना-धर्मेंद्र के लिपलॉक सीन पर जावेद अख्तर ने दिया ऐसा रिएक्शन, अब एक्ट्रेस ने किया खुलासा

By Ek Baat Bata | Aug 04, 2023

बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिलहाल इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पांच दिनों के अंदर ही आलिया-रणवीर की इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है। इससे पता चलता है कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं आलिया-रणवीर की इस फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी और धर्मेंद्र के लिप लॉक का सीन भी है। इस सीन को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। हालांकि अभी तक इस पर शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर का कोई रिएक्शन नहीं आया था।

जानिए क्या बोली शबाना आजमी
बता दें कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र के साथ लिप लॉक के सीन को लेकर शबाना आजमी ने बताया कि उनके पति जावेद अख्तर का क्या रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने कहा कि अख्तर साहब को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जिस बात ने जावेद अख्तर को परेशान किया वह शबाना का राउडी नेचर था। उन्होंने बताया कि वह फिल्म के दौरान तालियां और सीटी बजा रही थीं। इस पर जावेद अख्तर का रिएक्शन ऐसा था कि वह अपने पास बैठी महिला को नहीं जानते हैं। जावेद अख्तर के इस रिएक्शन पर शबाना आजमी काफी खुश हुई थीं।

आलिया-रणवीर की केमेस्ट्री
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बीते 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया प्रदा, शबाना आजमी ने अहम भूमिका निभाई है। यह रणवीर और आलिया की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म 'गली बॉय' में एक साथ नजर आए थे। वहीं करण जौहर ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से डायरेक्शन में सात साल वापसी की है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' का डायरेक्शन किया था।