Jennifer Winget सिंगल लाइफ को ऐसे कर रहीं इंज्वॉय, दो साल में ही टूट गई थी शादी

By Ek Baat Bata | Oct 07, 2023

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की पॉपलुर एक्ट्रेस हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं जेनिफर की खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं। टीवी की दुनिया में जेनिफऱ ने महज 12 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। कई चर्चित सीरियल्स से भी एक्ट्रेस ने लोगों के दिलों में गहरी जगह बनाई है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से शादी टूटने के बाद वह अपनी लाइफ जीती हैं।

साल 2012 में की थी शादी
टीवी शो दिल मिल गए, बेहद, बेपनाह और कहीं तो होगा जैसे टीवी शो में काम किया है। हाल-फिलहाल जेनिफर विंगेट अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। जेनिफर की करण सिंह ग्रोवर से पहली मुलाकात टीवी शो के सेट पर ही हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। वहीं साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी।

सिंगल लाइफ जी रही जेनिफर
हांलाकि जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को एक गलती बताया था। उन्होंने कहा था कि कुछ रिश्ते सिर्फ दोस्ती तक ही रहें, तो ज्यादा अच्छे रहते हैं। हांलाकि कपल ने टूटे रिश्ते को लेकर हमेशा सम्मान बनाए रखा। जेनिफर ने बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को 500% दिया था। इसलिए इस रिश्ते को लेकर कोई उनपर उंगली नहीं उठा सकता है। 

करण ने बिपाशा से की शादी
जहां जेनिफर शादी टूटने के बाद सिंगल लाइफ इंज्वॉय कर रही हैं, तो वहीं करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली थी। शादी के सात साल बाद कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। बिपाशा और करण हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।