Entertainment: तंग आकर छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड फिर तीन साल बाद इस शो से किया कमबैक, पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं अदिति भगत

By Ek Baat Bata | Jun 12, 2024

टीवी शो 'उडारियां' सबसे लोकप्रिय शो की लिस्ट में शामिल है। बता दें कि साल 2021 में इस शो की शुरूआत हुईथी। अब तक कलर्स टीवी पर ये शो 1000 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित कर चुका है। जिसके बाद शो में 15 साल की लीप आया है। इस लीप में अविनेश रेखी, श्रेया जैन और अदिति भगत, सरब, मेहर और हनिया के किरदार में नजर आ रहे हैं। अदिति पिछले साल शो में शामिल हुई थीं। उन्होंने आस्मा ढिल्लों गिल का किरदार निभाया था। शो में लीप आने के बाद उनको आस्मा की बेटी हनिया गिल के रूप में देखा जाता है।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस अदिति ने खुलासा किया कि वह अभिनेत्री बनने के लिए अपने घर पटना से मुंबई आई थी। तो एक्ट्रेस ने ग्लैमर दुनिया से तंग आकर इंडस्ट्री छोड़ दी और फिर 3 साल बाद उडारियां शो से एंट्री की। एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई में उनको बहुत सारी चीजों का सामना करना पड़ा था। जिसके कारण वह ग्लैमर वर्ल्ड से परेशान हो गई थीं। इसलिए एक्ट्रेस ने स्पाई बहू शो छोड़ दिया और तभी कोरोना के कारण लॉकडाउन शुरू हो गया। इस दौरान वह दो साल तक पटना स्थित अपने घर पर रहीं। 

अदिति भगत ने बताया कि उन्होंने पूणे वापस आने के बाद डांस अकेडमी खोली। तभी उनको एहसास हुआ कि वह अभिनय के बिना नहीं रह सकती हैं। इसलिए उन्होंने फिर से एक्टिंग के लिए फिर से प्रयास करना शुरू किया और तभी उनको उडारियां शो मिल गया। अब वह अपनी लाइफ से बहुत ज्यादा खुश हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस अदिति भगत टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं।

रवि दुबे और सरगुन मेहता 'उडारियां' सीरियल को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो में लीप से पहले अभिनेता अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा मालवीय शो का हिस्सा थे। अब शो में लीप आने के बाद तीनों ने शो को अलविदा कह दिया।