South Industry: एक-दूसरे के हुए नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई शादी

By Ek Baat Bata | Dec 05, 2024

साउथ इंडस्ट्री के स्टार नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 04 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की सभी रस्में पूरी हुई हैं। इस शादी में साउथ सिनेमा के कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई हैं। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी में कई सुपरस्टार में शिरकत की है। इसमें पुष्पा 2 फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन भी पहुंचे हैं।

बता दें कि इसी साल अगस्त के महीने में अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने सगाई की थी। नागार्जुन और उनके परिवार ने इस शादी में न सिर्फ साउथ के तमाम स्टार्स और तेलुगु फिल्म उद्योग के सबसे बड़े सितारों को आमंत्रित किया है। इसमें अल्लू अर्जुन, पीवी सिंधु, नयनतारा, चिरंजीवी, अक्किनेनी और दग्गुबाती परिवार, एनटीआर, राम चरण और उपासना कोनिडेला, और महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर शामिल हैं। 

वहीं शादी से पहले नागार्जुन का जुबली हिल्स स्थिति घर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं शादी के बाद नागा चैतन्य और शोभिता की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पिछले दो साल से ज्यादा समय से नागा चैतन्य और शोभिता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इससे पहले नागा चैतन्य की शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। लेकिन शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।