Siddhant-Navya: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी संग फिर दिखीं नव्या नवेली नंदा, फैंस ने दोनों को देख मांगी ऐसी दुआ

By Ek Baat Bata | Jun 05, 2023

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच डेटिंग की खबरे काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इन दोनों ने अपनी डेटिंग को कभी ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। हाल ही में गोवा से वापस लौटते वक्त ये कपल एयरपोर्ट पर साथ नजर आए हैं। जिसके बाद में फैंस ने इनकी जोड़ी को किसी की नजर न लगने की दुआ की। 

साथ नजर आए रूमर्ड कपल
बता दें कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी एक-दूसरे के साथ टहलते नजर आए थे। दोनों ने मैचिंग व्हाइट आउटफिट पहना था। जहां सिद्धांत सफेद शर्ट और ट्रैक पैंट के साथ कैप और मास्क के साथ ऑल-व्हाइट लुक में काफी कूल लग रहे थे। वहीं नव्या नवेली नंदा व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट कैरी किया था।

गोवा से वापस आए नव्या और सिद्धांत
इस साल की शुरूआत में मुंबई में एक फैशन शो में नव्या को सिद्धांत के माता-पिता के साथ बैठे हुए देखा गया था। वहीं दिसंबर में हुई फिल्म निर्माता अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में दोनों को एक ही कार में जाते हुए स्पॉट किया गया था। तब से सिद्धांत और नव्या की डेटिंग की खबरे सामने आई। वहीं दोनों अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दिए हैं। पिछले साल सिद्धांत और नव्या को एक साथ करण जौहर की बर्थडे पार्टी में भी देखा गया था। 

अमिताभ बच्चन की नातिन हैं नव्या
रूमर्ड कपल को कई इंडस्ट्री की पार्टियों में देखा गया है। वहीं जब एक फिल्म की प्रमोशन के दौरान सिद्धांत से पूछा गया कि वह किसे डेट कर रहे हैं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया कि वह डेटिंग कर रहे हैं, किसी को देख रहे हैं। काश की यह सच होता। बता दें कि नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं। उन्होंने मां और नानी के साथ व्हाट द हेल नव्या नाम का एक पॉडकास्ट होस्ट किया था। नव्या जोया अख्तर की द आर्चीज में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी।