नेशनल जीजू की इंडिया में पहली होली, प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ ऐसे थिरकते नजर आए

By Ek Baat Bata | Mar 08, 2020

नई दिल्ली। होली आ गई है और होली के लिए सभी ने भरपूर तैयारियां कर ली हैं इस त्यौहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है यहां तक कि बॉलीवुड हस्तियां भी इस त्यौहार की उत्सुकता से अछूती नहीं रही है। होली के मौके पर  मथुरा से लेकर मुंबई तक आम आदमी से लेकर फिल्मी हस्तियों तक सभी होली के लिए उत्साहित रहते हैं। लोग अलग-अलग तरह से होली मनाते हैं, कहीं पर लट्ठमार होली मनाते हैं तो कहीं पर दही हांडी वाली होली होती हैं। मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित इस होली पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आई।

इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 ने पहले दिन की बंपर कमाई, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

पार्टी में चार-चाँद तब लगी जब नेशनल जीजू यानि की निक जोनस ने इस होली पार्टी में शिरकत की। निक जोनस ने सफेद कलर का कुर्ता तो वहीं प्रियंका चोपड़ा भी सफेद कलर की सुंदर सी ड्रेस पहने नजर आई। अपनी होली पार्टी की विडियो को निक जोनस ने अपने सोशल मिडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि "मेरी पहली होली अपने दूसरे घर भारत में सबके साथ होली सेलिब्रेट करने में बहुत मजा आया." दोनों इस फोटो में काफी खूबसूरत लग रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस के अलावा कटरीना कैफ, विक्की कौशल, डायना पैंटी, सोनाली बेंद्रे, राजकुमार रॉव, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई बॉलिवुड सितारे नजर आए।

इसे भी पढ़ें: ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका-निक ने लूटा दिल, वीडियो में देखें सेलेब्स की मस्ती

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने रंगबिरंगा गाउन पहना, सादगी भरे अंदाज में वो बहुत ही ख़ूबसूरत लग रही थी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे येलो कलर के आउटफिट में पोज देते हुए नजर आईं। बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की तो वह इस पार्टी में सफेद कलर के अटायर में जलवा बिखरेते नजर आई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी अंबानी की होली पार्टी में शामिल हुईं। गुलाबी फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस के साथ अपने चेहरे पर पीले रंग का गुलाल लगाए हुए जैकलीन भी काफी खुबसुरत लग रही थी। बॉलिवुड एक्ट्रेसस को टक्कर देने इस होली पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ राजकुमार रॉव भी नजर आए। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने भी अपने खुबसुरत अदांज से होली पार्टी में चार-चाँद लगाया।