Royal शादी और खास मेहमानों के बीच एक-दूजे के हुए थे निक-प्रियंका, एक्ट्रेस ने बताया क्यों की शाही शादी

By Ek Baat Bata | May 20, 2023

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही हैं। प्रियंका ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में शादी रचाई थी। यह शादी काफी धूमधाम से की गई थी। प्रियंका-निक की इस शादी में देश-विदेश के कई मेहमानों ने शिरकत की थी। आलीशान तरीके से हुई इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए थे। जब पीसी से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक महल में आलीशान तरीके से शादी करना चाहती थीं। 

बेहद लग्जरी थी शादी
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह छोटी हैं। क्योंकि वह जो भी करती हैं, वह बड़ा होता है। क्योंकि वह एक बोल्ड लड़की है। इसलिए उन्होंने बड़े स्केल पर अपनी शादी रचाई थी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में 110 लोग शामिल हुए थे। जो प्रियंका और निक के बेहद करीब थे। कपल ने इस शादी को काफी प्राइवेट रखा था। प्रियंका ने बताया कि वह 75 फुट की ट्रेल के साथ उस पैलेस में शादी करना चाहती थी। 

प्रियंका की शादी का गाउन और लहंगा
राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन में प्रियंका चोपड़ा रॉयल अंदाज में शादी के बंधन में बंधी थी। एक्ट्रेस ने क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में  में प्रियंका ने रॉयल वेडिंग मोतियों, क्रिस्टल से बना आउटफिट पहना था। वहीं हिंदू वेडिंग में एक्ट्रेस ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना था। क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका ने जो आउटफिट पहना था, उसे करीब 1826 दिनों में बनाकर तैयार किया गया था।