अब छोटे पर्दे पर नहीं होगी Kritika Kamra की वापसी, एक्ट्रेस ने उड़ाया सास-बहू शोज का मजाक

By Ek Baat Bata | Oct 03, 2023

अब तक कई टीवी शोज में पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस को अपने पहले शो से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। साल 2007 में एक्ट्रेस ने टीवी शो 'यहां के हम सिकंदर' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने शो 'कितनी मोहब्बत' से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इस शो को करने के बाद कृतिका के करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। यानी की अब कृतिका कामरा छोटे पर्दे पर काम नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने इस बात का खुद ऐलान किया है। कृतिका कामरा ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर एक सनसनी मचा देने वाला बयान दिया है। एक्ट्रेस इन दिनों किसी भी शो में नजर नहीं आ रहीं हैं। बल्कि वह OTT पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को एंटरटेनमेंट कर रही हैं। हांलाकि अब लगता है कि एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाने के मन बना लिया है।

सास-बहू शोज का उड़ाया मजाक
अपने एक इंटरव्यू में कृतिका कामरा ने सास-बहू शोज का मजाक उड़ाया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने काम को लेकर काफी ज्यादा चूजी हैं। उन्होंने कहा कि शुरूआत में उन्हें इंडस्ट्री के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। लेकिन तब भी उनको पता था कि वह क्या करना चाहती हैं। कृतिका ने कहा कि सभी को कॉन्शियस रहना होगा कि हम क्या दर्शा रहे हैं। क्रिएटिव इंसान होने के नाते कुछ ऐसा ढूंढना चाहिए जो रिलेटबल या रियलस्टिक हो। 

कृतिका कामरा ने कहा कि टीवी पर प्रोग्राम का एक बड़ा हिस्सा सास बहू के शो से बना होता है। लेकिन यह काफी रिग्रेसिव होता है। इसलिए टीवी पर बने रहना काफी ज्यादा मुश्किल है। लेकिन वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्मों और वेब में स्क्रिप्ट बहुत अलग होती हैं और वह खुद को दोहराना नहीं चाहती हैं। वह सिर्फ हिरोइन, लव इंटरेस्ट या फिर बहन जैसे रोल में बंधना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह शायद टीवी पर वापस आएंगी। क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। कृतिका ने कहा कि वह ऐसी जगह पर हैं, जहां पर उन्हें एक्साइटिंग काम चुनने का मौका मिल रहा है।