Akanksha Puri संग रिश्ते को लेकर Paras Chhabra ने किया चौंकाने वाला खुलासा

By Ek Baat Bata | Sep 23, 2023

पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी का रिश्ता काफी पहले ही खत्म हो गया था। लेकिन आकांक्षा द्वारा बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 का हिस्सा बनने के बाद एक बार फिर पारस और आकांक्षा के रिश्ते ने सुर्खियां बटोरी। बता दें कि इससे पहले पारस भी रियलिटी शो बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके है। जिसके बाद अब हाल ही में पारस ने एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। 

पारस ने आकांक्षा को लेकर किया खुलासा
बिग बॉस ओटीटी 2 शो में कई लोगों के साथ अपने पिछले रिश्ते पर बात करती दिखी थीं। आकांक्षा ने शो में बताया था कि कैसे पारस संग उनका रिश्ता कभी भी खत्म नहीं हुआ। लेकिन अब पारस ने भी आकांक्षा के बयान पर रिएक्ट किया। पारस ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले उनका आकांक्षा संग रिश्ता खत्म हो गया था। उन्होंने बताया कि वह कभी भी अपनी एक्स के बारे में बात नहीं करते हैं। पारस ने बताया कि वह खासकर आकांक्षा संग अपने रिश्ते पर बात नहीं करते हैं, क्योंकि उनकी तरफ से यह रिश्ता काफी पहले खत्म हो गया।

आकांक्षा ने की चालाकी
पारस ने बताया कि आकांक्षा पुरी ने कभी भी अपना पैसा उनपर खर्च नहीं किया। जब वह आकांक्षा संग रिश्ते में थे, तब भी आकांक्षा ने पारस पर अपना पैसा खर्च नहीं किया। पारस छाबड़ा ने बताया कि वह काफी ज्यादा चालाकी दिखा रही हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में भी आकांक्षा ने कहा था कि वह जैद हदीद के करीब नहीं जाना चाहती थीं। वहीं बाद में आकांक्षा ने जैद को किस कर लिया। पारस ने कहा कि वह मेरा और हमारे नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही हैं।

शादी में है विश्वास
पारस ने खुलासा किया कि वह साल 2010 से 2023 तक अलग-अलग लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। लेकिन फिलहाल वह सिंगल हैं। उनकी लाइफ में अभी कोई नहीं है। वह सिंगल लाइफ का आनंद ले रहे हैं। पारस ने बताया कि वह उन रिश्तों के लिए नहीं बने थे। एक्टर ने कहा कि उन्हें शादी पर विश्वास है, जब सही व्यक्ति की तलाश पूरी हो जाएगी, तो वह भी शादी कर लेंगे।