Bollywood Gossips: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक औऱ बेटी मालती के साथ किए रामलला के दर्शन, देखें अनदेखी तस्वीरें

By Ek Baat Bata | Mar 21, 2024

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने और एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आई हैं। भारत आने के बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि भारत आने के बाद एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी दिखाई दिए। वहीं प्रियंका ने रामलला के दर्शन के दौरान अनदेखी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

शेयर की अनदेखी तस्वीरें
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका ने पति निक और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन किए। दर्शन से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने अपनी अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इस तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रही हैं। वहीं एक्ट्रेस का देसी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं प्रियंका के पति निक जोनस के लुक की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
अयोध्या से प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गईं। वहीं यूजर्स भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई यूजर्स ने निक जोनस के लुक की तारीफ की। इसके अलावा फैंस को प्रियंका चोपड़ा का देशी लुक काफी पसंद आ रहा है और मालती मैरी की क्यूटनेस भी लोगों का दिल जीत रही है।