Bollywood: करिश्मा कपूर के जन्म के समय राज कपूर ने रखी थी ऐसी शर्त, एक्ट्रेस ने खोला राज

By Ek Baat Bata | Oct 18, 2024

हाल ही में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की थी। इस दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी पर्लनल लाइफ के बारे में बात की। फिर दोनों ने अपने फैमिली के बारे में भी गॉसिप साझा की। दोनों हसीनाओं ने बचपन के कुछ किस्से भी शेयर किए। अभिनेत्रियों ने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता फिल्म निर्माता राज कपूर के बारे में कई बातें बताईं।
 
करीना कपूर ने बताया कि करिश्मा कपूर अपने दादा यानी की राज कपूर की फेवरेट पोती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि राज कपूर करिश्मा को सबसे ज्यादा इसलिए पसंद करते थे, क्योंकि उनकी आंखों का रंग एक जैसा था। दरअसल, राज कपूर और करिश्मा कपूर दोनों की आंखों का रंग नीला है।

करीना कपूर ने कपिल शर्मा से बात करते हुए कहा कि करिश्मा हमेशा से राज कपूर की पसंदीदी पोती थीं। क्योंकि करिश्मा की आंखों का रंग दादाजी से मिलता था। उसकी आंखें नीली थीं और वह पहली पोती भी थीं। इसलिए वह काफी ज्यादा उत्साहित थे। करिश्मा कपूर ने बताया कि उनके बाद तैमूर और फिर राहा की भी आंखें नीली हैं। हम सभी की आंखों का रंग राज कपूर के जैसा है। करिश्मा ने बताया कि राज कपूर के जीन्स के चलते ही उनकी तैमूर और राहा की आंखें नीली हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखाया था। जिसके बाद राहा के क्यूट चेहरे और नीली आंखों की चर्चा होने लगी।

एक्ट्रेस ने बताया कि राज कपूर ने करिश्मा-करीना की मां बबीता से कहा था कि वह हॉस्पिटल तभी आएंगे, जब उनके बच्चे की आंखें नीली होंगी। बता दें कि राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा द्वारा लिखी गई किताब 'राज कपूर: द वन एंड ओनली शोमैन' में बबीता ने बताया कि जिस दिन लोलो का जन्म हुआ था। तब पूरा परिवार उनके साथ ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में था। सिर्फ उनके ससुर राज कपूर वहां नहीं थे। क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह हॉस्पिटल तभी आएंगे, जब बच्चे की आंखें नीली होंगी। भगवान का शुक्र है कि लोलो की आंखें भी मेरे ससुर राज कपूर की तरह गहरी नीली हैं।