Bollywood Couple: फरवरी महीने में मंगेतर जैकी भगनानी संग सात फेरे ले सकती हैं रकुल प्रीत सिंह, शुरू हुए शादी के कार्यक्रम

By Ek Baat Bata | Feb 05, 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अपने मंगेतर जैकी भगनानी संग सात फेरे लेने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फरवरी महीने में एक्ट्रेस रकुल अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग शादी कर सकती हैं। बताया जा रहा है 21 फरवरी के दिन यह कपल शादी के बंधन में बंधेगा। वहीं गोवा की खूबसूरत वादियों में अदाकारा रकुल फिल्म निर्माता जैकी भगनानी संग फेरे लेंगी। एक्ट्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर जारी लेटेस्ट तस्वीर ने इस ओर इशारा किया है कि उनके घर में शादी के कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है।

बता दें कि एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी कि उनके घर में अखंड पाठ रखा गया है। वहीं एक्ट्रेस इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत पर्पल कलर की चुन्नी सिर पर लिए हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस के हैप्पी सेल्फी ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के घर पर शादी के कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आने के बाद इस तस्वीर खूब सुर्खियां बटोर रही है। 

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ गोवा में शादी कर सकते हैं। शादी के कार्यक्रम 3-4 दिन तक चलेंगे। इसके बाद मुंबई में फिल्मी साथियों के लिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दे सकते हैं। दोनों एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे थे। अब यह कपल अपना रिश्ता शादी में तब्दील कर रहा है।