Koffee with Karan 8 Promo: कॉफी विद करण 8 में रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा, वायरल हुआ शो का प्रोमो

By Ek Baat Bata | Oct 25, 2023

एक बार फिर करण जौहर कॉफी विद करण 8 की शुरुआत करने वाले हैं। इस शो के आने से पहले इसका प्रोमो वायरल हो गया है। बता दें कि कॉफी विद करण 8 के वायरल प्रोमो में बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं करण इस शो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका पादुकोण की लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।

कॉफी विद करण का प्रोमो वायरल
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सेलेब्स अपने लाइफ से जुड़ी कई राज खोलते हैं। वहीं दर्शक भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खास केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। शो के प्रोमो में रणवीर सिंह काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करण दीपिका से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या वह रॉकी रंधावा को डेट करना चाहेंगी। जिसके जवाब में दीपिका कहती हैं कि उन्होंने रॉकी रंधावा से शादी कर ली है।

रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा
करण जौहर से बातचीत के दौरान रणवीर सिंह बताते हैं कि साल 2015 में उन्होंने अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण से सगाई कर ली थी। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने एडवांस बुकिंग कर ली थी, जिससे कि कोई और ना आए। वहीं रणवीर सिंह के जवाब पर दीपिका पादुकोण मुस्कुराती नजर आती हैं।

कॉफी विद करण 8
डिज्नी+ हॉटस्टार पर 26 अक्टूबर 2023 को करण जौहर का चैट शो टेलीकास्ट होने वाला है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में शादी रचाई थी। जहां दीपिका हमेशा अपने पति रणवीर की तारीफ करती नजर आती हैं तो वहीं रणवीर सिंह भी हमेशा दीपिका की तारीफ करते नजर आते हैं। शादी के इतने साल बाद भी कपल का प्यार वैसे का वैसा बना हुआ है।