Rahul Roy-Salman Khan: 'आशिकी' फेम राहुल रॉय के मुश्किल समय में सलमान खान ने की थी मदद, परिवार ने तारीफ में पढ़े कसीदे

By Ek Baat Bata | Jul 15, 2023

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की दरियादिली के कई किस्से आपने सुना होगा। बता दें कि 'आशिकी' फेम राहुल रॉय ने सलमान खान की मदद के बार में एक किस्सा शेयर किया है। राहुल रॉय के परिवार ने खुलासा करते हुए कहा कि सलमान खान ने उनके हॉस्पिटल का बिल भरकर बुरे समय में मदद की थी। साल 2020 में राहुल रॉय को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसी के चलते उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर थे। राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉय ने बताया कि सलमान खान न सिर्फ रील बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो हैं। वह बुरे वक्त में लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। 

सलमान ने की राहुल रॉय की मदद
राहुल रॉय की बहन प्रियंका रॉय ने बताया कि वह सलमान खान को थैंक्यू कहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सलमान ने उनके भाई के हॉस्पिटल के बिल भरे थे। सलमान ने फरवरी में अस्पताल के बिल भरे थे। प्रियंका रॉय ने बताया कि जब राहुल 'LAC: लाइव द बैटल इन कारगिल' शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। प्रियंका ने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर ने पूरी फीस देकर उनकी मदद की थी। लेकिन जो मदद सलमान ने की वह उसे कभी भूल नहीं सकती हैं।

सलमान से मांगेंगे काम
प्रियंका ने बताया कि जब राहुल पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे तो वह सलमान खान से काम के लिए अप्रोच करेंगे। उन्होंने बताया कि सलमान खान लोगों की मदद करते हैं, लेकिन वह कभी किसी के सामने जाहिर नहीं होने देते हैं। यही बात राहुल के परिवार के दिल को छू गई। प्रियंका ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि जो लोग सलमान के बारे में बोलते हैं कि वह ऐसे हैं, या वैसे हैं। लेकिन सच्चाई यही है कि वह दिल के काफी अच्छे इंसान हैं।

राहुल को आया था ब्रेन स्ट्रोक
बता दें कि राहुल रॉय जब LAC फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उनको अचानक से ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद वह उन्हें आनन-फानन में वॉकहार्ट अस्पताल ले जाया गया। फिर शुरूआती जांच के बाद राहुल को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था।