Manisha Rani का डांस देख Uorfi Javed ने सुनाई खरी खोटी, नेशनल TV पर जमकर हुई कैटफाइट
By Ek Baat Bata | Dec 16, 2024
बिग बॉस फेम उर्फी जावेद और मनीषा रानी दोनों की सोशल मीडिया स्टार हैं। मनीषा और उर्फी दोनों ही जो भी करती हैं, वह सोशल मीडिया पर छा जाती है। मनीषा रानी के बोलने के स्टाइल और अंदाज के कारण ही वह लोगों के बीच काफी पसंद की जाती हैं। वहीं मनीषा का फनी नेचर भी फैंस को काफी पसंद आता है और वहीं उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। वहीं अब मनीषा और उर्फी दोनों एक साथ इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में नजर आने वाली हैं। जहां पर उन दोनों के बीच जमकर कैटफाइट होगी।
उर्फी जावेद ने बनाया मुंह
बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर के अपकमिंग एपिसोड में उर्फी जावेद और मनीषा रानी दोनों बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड की शूटिंग हो चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रोमो सामने आ गया है। जिसमें उर्फी जावेद मनीषा रानी पर भड़कते हुए नजर आ रही हैं। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मनीषा रानी भोजपुरी के पॉपुलर गाने 'लगावे जो लिपस्टिक' पर स्टेज पर डांस करती दिख रही हैं। वहीं सभी लोग मनीषा रानी के डांस को एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं शो के जज भी मनीषा का डांस देखकर स्माइल करते हैं। लेकिन उर्फी मनीषा का डांस देखकर मुंह बना लेती हैं। वह बार-बार अलग एक्सप्रेंशन देती हैं। जिसके बाद वह मनीषा को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद मनीषा का डांस देखकर बोलती हैं कि तारीफ का मन तो नहीं है। इन पर मनीषा कहती हैं कि वह चाहे जितनी बुराई कर लें, तभी उर्फी बीच में उनको रोकते हुए कहती हैं, 'इसे बुराई नहीं बोलते... इसे आईना दिखाना बोलते हैं।' उर्फी की बात सुनकर मनीषा का मुंह बन जाता है। इतना ही नहीं मनीषा और उर्फी को लड़ते देख शो की जज गीता कपूर भी शॉकिंग रिएक्शन देते हुए अपना मुंह ढक लेती हैं। बता दें कि दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मनीषा के फैंस उर्फी को खरी-खोटी सुना रहे हैं।