Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट की दीवानी हुईं उर्फी जावेद, पूरी दुनिया के सामने किया प्रपोज

By Ek Baat Bata | Jan 08, 2024

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। शो में मुनव्वर पर कई लड़कियों को एक साथ डेट किए जाने का आरोप है। हांलाकि इसके बाद भी कॉमेडियन को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। मुनव्वर फारूकी की गेम और अपनी पर्सनल लाइफ पर सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने भी कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पर अपनी राय रखी है। बता दें कि उर्फी ने मुनव्वर को अपना बॉयफ्रेंड बनाने की बात की है।

उर्फी ने मुनव्वर से कही दिल की बात
आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन से सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद को पॉपुलैरिटी मिली थी। वहीं उर्फी बिग बॉस को काफी फॉलो करती हैं। ऐसे में वह बिग बॉस 17 भी देख रही हैं। उन्होंने कॉमेडियन पर अपना रिएक्शन दिया है। उर्फी ने कहा कि वह मुनव्वर को अपना बॉयफ्रेंड बनाना चाहती हैं। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए पूरी दुनिया के सामने मुनव्वर फारूकी को प्रपोज किया। उन्होंने कहा कि वह उनसे प्यार करती है। साथ ही मुनव्वर उनको काफी पसंद हैं। अगर कुछ होता है तो वह क्यों नहीं करेंगी। वह इतना अच्छा लड़का है। 'आई लव यू मुनव्वर, अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर मेरे पास आ जाओ।'

कई लड़कियों संग जुड़ा नाम
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का यह बयान जंगल में आग की तरह फैल गया है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने उर्फी और मुनव्वर की जोड़ी को परफेक्ट बताया है। बता दें कि बिग बॉस 17 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने पत्नी से डिवॉर्स होने के बाद नाजिला सीताशी संग प्यार का इजहार किया। लेकिन तभी आयशा खान ने उन पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया। वहीं इससे पहले लॉकअप शो में मुनव्वर का नाम अंजलि अरोड़ा संग भी जुड़ा था। वहीं अंजलि ने दावा किया कि मुनव्वर लड़कियों को घुमाने में एक्सपर्ट्स हैं।