जब शादीशुदा संजय दत्त के प्यार में पड़ गई थीं यह एक्ट्रेस, एक गलती से टूट गया था दोनों का रिश्ता
By Ek Baat Bata | Jun 16, 2023
बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स के लिंकअप्स और ब्रेकअप की खबरें आया करती हैं। वहीं कई सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी लव स्टोरी ने फैंस की नींद तक उड़ा दी थी। उन सितारों की लव स्टोरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती थी। हालांकि कई कपल्स का प्यार मुकम्मल न हो सका। बॉलीवुड में ऐसी ही एक जोड़ी थी माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की। जिनका प्यार मुकम्मल न हो सका। बता दें कि एक्टर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। हालांकि इन दोनों ने कभी खुलेआम अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था।
ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
बता दें कि माधुरी और संजय दत्त की मुलाकात फिल्म 'थानेदार' की शूटिंग के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। वहीं साल 1991 में फिल्म 'साजन' में संजय दत्त और माधुरी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। बता दें कि साजन फिल्म के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद आमिर खान थे। लेकिन आमिर खान ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद यह फिल्म अभिनेता संजय दत्त को ऑफर हुई। वहीं माधुरी की जगह डायरेक्टर आयशा जुल्का को लेना चाहते थे। लेकिन आयशा जुल्का को तेज बुखार आने के कारण फिल्म माधुरी दीक्षित की झोली में जा गिरी।
साथ में बिताते थे समय
फिल्म 'साजन' की शूटिंग आउटडोर लोकेशन पर हुई थी। जिसकी वजह से संजय और माधुरी एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया करते थे। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों इतने करीब आ गए थे, कि बॉलीवुड में इन दोनों के इश्क के चर्चे सरेआम होने लगे थे। लेकिन माधुरी दीक्षित का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। क्योंकि संजय दत्त पहले से शादीशुदा थे। हालांकि इसके बाद भी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलते रहे।
ऐसे टूटा रिश्ता
साल 1993 में संजय दत्त पर टाडा केस लग गया। इस केस में संजय दत्त के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे। जिनसे माधुरी को काफी गहरा झटका लगा। जहां संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तो वहीं यह खबर सुन माधुरी दीक्षित बुरी तरह से टूट गई थीं। इस घटना के बाद एक्ट्रेस ने संजय दत्त से दूरी बना ली थी। बाद में माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।