Director ने की Priyanka Chopra का अंडरवेयर देखने की डिमांड, फिर एक्ट्रेस ने उठाया ऐसा कदम

By Ek Baat Bata | May 24, 2023

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूरियां बनाने को लेकर किए गए सवालों पर खासी नाराजगी जाहिर करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि कैसे इंडस्ट्री के लोगों ने उनको कॉर्नर करना स्टार्ट कर दिया था। खुद को सबके साथ खड़ा रखने के लिए उनको कई ऐसे भी काम करने पड़े जो वह नहीं करना चाहती थी। उन्होंने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों के साथ बीफ तक खाना पड़ा था। प्रियंका ने बताया था कि वह इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति से थक गई थीं। 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए एक किस्सा लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में नए होने के कारण उन्हें काम मिलने में काफी परेशानी हुई। वहीं कुछ डायरेक्टरों की अजीबो-गरीब मांग के कारण वह खुद भी पीछे हट जाती थीं। ऐसा ही एक किस्सा शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर प्रियंका का अंडरवेयर देखना चाहते थे।
 
ऐसा रहा शुरूआती दौर
एक्ट्रेस ने बताया कि यह साल 2002-03 की घटना है। तब उनको एक फिल्म में अंडरकवर गर्ल का रोल करना था। इस दौरान प्रियंका के लिए इंडस्ट्री और इंडस्ट्री के लिए वह नई थीं। वह एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे वह पहले कभी नहीं मिली थीं। प्रियंका ने कहा कि उस फिल्म में वह अंडरकवर गर्ल का रोल प्ले कर रही थीं, जिसके लिए एक लड़के को उन्हें सिड्यूस करना था। इस सीन को करने के लिए एक्ट्रेस को अपने कपड़े उतारने थे। लेकिन वह चाहती थीं कि इस सीन में वह कई कपड़ों में नजर आएं। 
 
डायरेक्टर ने की ऐसी डिमांड
जिस पर फिल्म के डायरेक्टर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। प्रियंका ने बताया कि डायरेक्टर का कहना था कि उसे एक्ट्रेस का अंडरवेयर देखना है, वर्ना कोई उस फिल्म को देखने क्यों आएगा। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उस डायरेक्टर ने यह बात प्रियंका के स्टाइलिश के सामने कही थी। वह पल उनके लिए गैर मानवीय था। इस दौरान उन्हें यह एहसास हुआ कि डायरेक्टर की नजरों में एक्ट्रेस की एक्टिंग कला की कोई अहमियत नहीं है। 
 
सिर्फ 2 दिन किया फिल्म में काम
हालांकि डायरेक्टर के इस व्यवहार के बाद प्रियंका ने फिल्म में 2 दिन काम करने के बाद इस फिल्म को लात मार दी। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी जेब से प्रोडक्शन हाउस को पैसे भरकर उन्हें टाटा बाय बाय कर दिया। इस किस्से को शेयर करते हुए और डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह उस डायरेक्टर का चेहरा रोज-रोज नहीं देख सकती थीं।