Parenting Tips: बच्चा होता जा रहा है तुनकमिजाज तो पेरेंट्स फॉलो करें यह टिप्स, खुशमिजाज बन जाएगा बच्चा

By Ek Baat Bata | Jun 20, 2023

छोटे बच्चे हर घर की शान होते हैं। छोटे बच्चों को भगवान का स्वरूप माना जाता है। क्योंकि उनका दिल साफ होता है। हालांकि बच्चों का स्वभाव एक-दूसरे से काफी अलग हो सकता है। जहां कुछ बच्चे नटखट और चंचल होते हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ बच्चे तुनकमिजाज और गुस्सैल होते हैं। अगर आपका भी बच्चा तुनकमिजाज है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो कर आप अपने बच्चे के गुस्सैल मिजाज को खुशमिजाज बना सकते हैं।

इमोशन कंट्रोल करना 
तुनकमिजाज और गुस्सैल बच्चों का अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल नहीं रहता है। इस तरह के बच्चे पल में गुस्सा तो पल में खुश हो जाते हैं। इसलिए आप अपने बच्चों को इमोशन पर कंट्रोल करना सिखाएं। वहीं जब आप भी स्ट्रेस में हो तो बच्चों के सामने खुद को खुश दिखाने की कोशिश करें। इस तरह से आपका बच्चा भी आपकी देखा-देखी खुश रहने की कोशिश करने लगेगा।

मेंटल सेफ्टी 
हर माता-पिता अपने बच्चे को सुरक्षित रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अधिकतर पेरेंट्स अपने बच्चों की मेंटल और इमोशनल सेफ्टी को नजरअंदाज करने की गलती करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों के साथ फ्रेंडली व्यवहार रखना चाहिए। इस तरह का रिश्ता रखने से बच्चा बिना किसी संकोच के अपने दिल की बात कह सकेगा। साथ ही वह खुश भी रहेंगे।

सपोर्ट भी है जरूरी
अक्सर जब बच्चे कोई गलती करते हैं, तो पेरेंट्स उन्हें डांटने या मारने लगते हैं। जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और वह धीरे-धीरे रूड होने लगते हैं। इसलिए गलती करने पर बच्चों पर गुस्सा करने की जगह उन्हें प्यार से समझाएं। उन्हें उनकी गलती का एहसास दिलाएं। इससे बच्चे अपनी गलती भी एक्सेप्ट करेंगे और गुस्सैल भी नहीं बनेंगे।

जरूरत का रखें ख्यास
हर माता-पिता अपने बच्चे की अच्छे से परवरिश करता है। लेकिन कई बार बच्चों की परवरिश को लेकर पेरेंट्स दूसरों की राय लेते हैं। वहीं अपने बच्चों की जरूरतों को अनदेखा कर देते हैं। इसलिए दूसरों की राय पर चलने की जगह बच्चों को समझने का प्रयास करें। उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। इस तरह से आप अपने बच्चे को खुशमिजाज बना सकते हैं।