Parenting Tips: छोटी उम्र में गाली देना सीख रहा है बच्चा, तो फौरन समझाएं ये बातें, दोबारा नहीं बोलेंगे गलत शब्द

By Ek Baat Bata | Aug 09, 2023

आजकल के बच्चे टीवी आदि देखकर बहुत कुछ गलत और अभद्र सीख जाते हैं। क्योंकि आजकल टीवी पर गालियों और अश्लील चीजों की भरमार रहती हैं। ऐसे में बच्ची टीवी देखते हुए इन सारी चीजों को सीख जाते हैं। कई बार बच्चा टीवी के अलावा, स्‍कूल या प्‍लेग्राउंड या फिर कहीं और से बुरे शब्द सीख जाता है। ऐसे में आप इन शब्दों को सीखने से तो नहीं रोक सकते हैं, लेकिन उन्हें गलत-सही की जानकारी दे सकते हैं। बच्चे को बताएं कि किन शब्दों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे बच्चे को समझ आएगा कि क्या अच्छा है और क्या नहीं। इन्हीं आदतों के लिए इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ पेरेंटिंग टिप्स दे रहे हैं। 

गलत शब्‍द का इस्‍तेमाल करना 
जब आपका बच्चा पहली बार गलत शब्द का इस्तेमाल करता है। तो आप गुस्सा होने के साथ ही शॉक भी हो जाते हैं। लेकिन इस तरह की चीजों को बहुत ज्यादा अटेंशन देने पर बच्चा डरने के साथ ही कंफ्यूज हो सकता है। ऐसी स्थिति में बच्चे को समझ नहीं आता है कि उन्हें आगे क्या कहना है। कई बार बच्चा अटेंशन पाने के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है। ऐसे में पेरेंट्स को इस सिचुएशन को शांति से हैंडल करना चाहिए।

माफी मांगना सिखाएं
छोटी उम्र के बच्चों को यह नहीं पता होता है कि उनको अपने इमोशंस किस तरह से व्यक्त करने हैं। छोटी उम्र में गलतियां करना आम बात है। क्योंकि बच्चे खुद को, आसपास की चीजों और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करते हैं। कई बार आप उन परिदृश्यों को खारिज कर देते हैं, क्योंकि बच्चे अनजाने में ऐसा करते हैं। लेकिन गलती को न पहचानने के लिए प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर बच्चा किसी को गाली आदि देता है, तो उसे माफी मांगने के लिए कहें।

बताएं क्यों है गलत
कई बार बच्चे जिन गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें नहीं पता होता है कि उस शब्द का मतलब क्या है। ऐसे में बच्चा जब भी किसी गलत शब्द को बोले तो उनसे इस शब्द का मतलब पता है। ऐसे में उन्हें बताएं कि यह शब्द गलत क्यों हैं।

गलत चीजों को बढ़ावा 
अगर आपका बच्चा किसी को गलत या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। भले ही फिर उसे इसका मतलब पता हो या नहीं, लेकिन इस तरह की भाषा को अनदेखा न करें। क्योंकि बच्चे अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए दूसरों को गलत शब्द बोलते हैं। ऐसे में अपनी भावनाएं सही तरीके से व्यक्त करने के तरीके के बारे में सिखाएं। 

अच्छा बिहेवियर
कई बार पेरेंट्स बच्चे को गलत शब्दों के इस्तेमाल से रोकते हैं। लेकिन खुद उनके सामने फोन आदि पर इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में बच्चा आपसे ही इन शब्दों को सीख सकता है। इसलिए फैमिली या बच्चों के आगे किसी तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।