Parenting Tips for Children: बच्चे को पढ़ाते समय इन 4 स्टडी टिप्स को करें फॉलो, लंबे समय तक याद रहेगा कोर्स

By Ek Baat Bata | Aug 05, 2023

पेरेंट्स बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखते हैं। जहां कुछ बच्चे पढ़ने में काफी तेज होते हैं, तो कुछ बच्चे पढ़ने में कमजोर होते हैं। कमजोर बच्चे पढ़ी हुई चीजों को जल्दी भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा पढ़ाई के बाद अपना कोर्स भूल जाता है। तो हर पेरेंट्स को नीचे बताए गए इन 4 टिप्स को जरूर फॉलो करने चाहिए। यह टिप्स आपके और आपके बच्चे के बहुत काम आ सकती हैं। 

कई बार पढ़ते समय बच्चा चीजों को याद रखता है, लेकिन कुछ समय बाद ही वह पढ़ा हुआ टॉपिक भूल जाते हैं। ऐसे में बच्चे और पेरेंट्स की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसे में हम आपके साथ इस आर्टिकल के लिए कुछ टिप्स आपसे शेयर करने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर हर बच्चे की मोमरी पावर स्ट्रॉग बन सकती है। 

उदाहरण देकर पढ़ाएं
अगर आपके बच्चे को भी पढ़ी हुआ टॉपिक ज्यादा देर याद नहीं रहता है। ऐसे में आप बच्चे को समझाने के लिए उदाहरण दे सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स पढ़ाने के दौरान बच्चे को रियल लाइफ से संबंधित उदाहरण दें। जिससे बच्चा टॉपिक से अच्छे से कनेक्ट कर सके। इस तरीके से आपका बच्चा पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रख सकेगा। इसलिए बच्चे को पढ़ाते समय उदाहरण देकर समझाना न भूलें।

पढ़ाई को करें एन्जॉय
बच्चे को पढ़ाने के दौरान पेरेंट्स कुछ इंट्रेस्टिंग टिप्स और ट्रिक्स ट्राई कर सकते हैं। इससे बच्चे का मन पढ़ाई से नहीं हटेगा और उसे पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी। मजेदार तरीके से पढ़ने से बच्चा टॉपिक में दिलचस्पी लेगा और घंटो तक बैठकर पढ़ाई करता रहेगा।

जरूरी है डिकोडिंग
कई बार बच्चे आगे की पढ़ाई करने के दौरान पीछे की चीजें भूल जाते हैं। ऐसे में आपको सिर्फ बच्चे को पढ़ाना जरूरी नहीं है। पढ़ाने के बाद बच्चे को टॉपिक का रिवीजन करवाएं। उनसे टॉपिक को लिखवाने के साथ ही सुनने का भी प्रयास करें। इससे बच्चे का रिवीजन होगा और पढ़ी हुई चीजों को लंबे समय तक याद रखेगा। 

लगातार न पढ़ाएं
कई बार पेरेंट्स लगातार बच्चों को पढ़ाते रहते हैं। ऐसे में कुछ समय बाद बच्चे का दिमाग सुस्त हो जाता है और बच्चे को टॉपिक समझ में नहीं आता है। ऐसे में पढ़ाने के दौरान बच्चे को कुछ समय का ब्रेक देना जरूरी होता है। इसके अलावा आप इस बीच में बच्चे के फिजिकल एक्टिविटी और पानी आदि पीने की सलाह भी दे सकते हैं। इस तरीके से बच्चे फिर से रिफ्रेश हो जाएंगे और अच्छे से पढ़ाई कर सकेंगे।