Increase Immunity In Children: बारिश के मौसम में ऐसे बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी, बार-बार नहीं पड़ेंगे बीमार

By Ek Baat Bata | Jul 20, 2023

बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा फैलने लगता है। इस मौसम में नवजात बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर उम्र के लोगों को बीमार होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ जाती है। क्योंकि बड़ों की तुलना में बच्चों की इम्युनिटी कम होती है।
 
बीमारी का खतरा बच्चों को ज्यादा होता है। इसलिए हर पेरेंट्स को मानसून में बच्चे का खास ख्याल रखना चाहिए। जिससे कि बच्चा बीमारियों से बच सके। ऐसे में आप नीचे बताए गए टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से बच्चे को डायरिया, फ्लू, पेट से संबंधित बीमारियों और सर्दी-खांसी का खतरा कम होता है। 

ऐसे बढ़ाएं बच्चे में इम्यूनिटी
बरसात के मौसम में बच्चों की डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान बच्चों की डाइट में हरी सब्जियां, नट्स और फल आदि शामिल करें। बच्चों को जंकफूड से दूर रखना चाहिए। क्योंकि रेहड़ियों पर बिकने वाले स्ट्रीट फूड बर्फ गोला, समोसा और चाट आदि खाकर बच्चे बीमार पड़ सकते हैं।

बच्चे को बारिश में भीगने से बचाना चाहिए। बरसात में बच्चों को फल और सब्जियों का जूस पिलाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। 

बच्चों को हाथ धोने की आदत सिखानी चाहिए। क्योंकि बच्चे कई बार बिना हाथ धुले ही कुछ भी खा लेते हैं। जिसके कारण उनके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं हाथ धोने की आदत से बच्चे को इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है।

बच्चों का स्क्रीन टाइम करने से उनकी आदतें अच्छी होती हैं। बच्चों को जल्दी सोने और जागने की आदत डलवानी चाहिए। क्योंकि हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने से बच्चा स्वस्थ रहेगा।