Parenting Tips: घर पर बच्चों को ऐसे रखें खुश, पेरेंट्स के बहुत काम आएंगे ये टिप्स

By Ek Baat Bata | May 23, 2023

बच्चे अपनी प्यारी शरारत से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन जब बात पढ़ने की आती है तो वह काफी नखरे दिखाते हैं। वहीं पेरेंट्स भी बच्चों से काफी उम्मीद पाल लेते हैं। जिसके कारण वह बच्चों पर दबाव बनाने लगते हैं। ऐसे में बच्चे मन ही मन कुंठित भावना से जीवन जीने लगते हैं। इसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए बच्चों को घर पर शांत और खुशनुमा माहौल देना चाहिए। इस तरह के माहौल में बच्चे हर काम मन लगाकर करते हैं। ऐसे में बच्चों को खुश रखने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

दयालु बनें
बच्चे प्यार की भाषा को बहुत अच्छे से समझते हैं। इसलिए उनके साथ हमेशा प्यार से पेश आना चाहिए। किसी भी स्थिति में उनको कठोर सजा देने से बचना चाहिए। हालांकि गलती करने पर बच्चों को अच्छे से समझाना चाहिए। इससे आपकी बच्चों के साथ साझेदारी बढ़ेगी।

प्यार करें
यदि बच्चा कोई अच्छा कार्य करता है तो उसकी तारीफ जरूर करें। साथ ही उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करे। ऐसा करने पर बच्चे मन लगाकर कार्य करेंगे। इसके साथ ही बच्चों के साथ फ्री टाइम में उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें।

हेल्प करें
बच्चे को यह एहसास दिलाएं कि उनके पेरेंट्स हर समय उनके साथ है। इसके अलावा आप उनके साथ पजल गेम खेल सकते हैं। पजल को सॉल्व करने से उनके दिमाग का बेहतर विकास होगा। इसके अलावा उनको ये बताएं आप हर मुश्किल समय में उनके साथ हैं।

बेहतर बनेंगे संबंध
पेरेंट्स के रिश्ते का असर बच्चों पर भी पड़ता है। इसलिए आप अपने रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। यदि घर में तनाव का माहौल रहेगा या लड़ाई-झगड़ा होता है तो इससे बच्चे भी तनाव में रहने लगते हैं। जिसका उनके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।