Parenting Tips: जानिए बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की क्या है सही उम्र, खेल-खेल में सीख जाएंगे तमाम चीजें

By Ek Baat Bata | Jun 24, 2024

छोटे बच्चों को लेकर अक्सर पेरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। खासतौर पर छोटे बच्चे की कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। छोटे बच्चे को लेकर सबसे अधिक सवाल पूछे जाते हैं कि उसे कब खाना खिलाना है, कब स्कूल भेजना है या अन्य चीजों की क्या सही उम्र होती है। इन सवालों को लेकर पेरेंट्स सबसे ज्यादा कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी पेरेंट्स हैं और आपका भी बच्चा छोटा है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे को प्ले स्कूल में डालने की सही उम्र क्या है और इसको क्यों फॉलो करना चाहिए।

बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की उम्र

सही उम्र में एडमिशन
कई पेरेंट्स इस बात की जल्दी में रहते हैं कि बच्चा कम उम्र में ही सब सीखने लग जाए। यही कारण है कि पेरेंट्स समय से पहले ही बच्चे को प्ले स्कूल भेजने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ऐसा करना उल्टा पड़ सकता है। इसलिए सही उम्र में बच्चे को प्ले स्कूल में डालना चाहिए। बच्चे को प्ले स्कूल में कब भेजना चाहिए, जब वो खुद चलना, बोलना और थोड़ा बहुत खाना सीख जाए। इसलिए बतौर पेरेंट्स आप अपने बच्चे को 5 साल की उम्र से पहले ही प्ले स्कूल भेज दें। क्योंकि जब बच्चा 3-4 साल का होता है तो वह तेजी से चीजों का सीखता है।

कई तरह से होता है विकास
बच्चे को स्कूल तभी भेजना चाहिए, जब वह परिवार में सभी लोगों के साथ घुलना-मिलना सीख जाए। इससे बच्चे को स्कूल जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही बच्चा स्कूल में नई चीजें भी सीखेगा। जब बच्चा लोगों के साथ घुलता-मिलता है, तो उसका सामाजिक विकास होता है। वह दूसरों के साथ रहना और व्यवहार करना सीखते हैं।

बच्चे को प्ले स्कूल में भेजने के अपने कई फायदे होते हैं। इसमें बच्चे का शारीरिक और भावनात्मक विकास भी शामिल है। प्ले स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में कई चीजें सिखाई जाती हैं। ऐसे में आपका बच्चा न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तरीके से भी मजबूत होता है। स्कूल के इस पहले चरण में बच्चे का मानसिक विकास होता है। इसलिए बच्चे को सही उम्र में प्ले स्कूल भेजना चाहिए और बच्चे की हर एक्टिविटी पर पेरेंट्स को नजर भी बनाए रखनी चाहिए।