Parenting Tips: बच्चे के जिद्दी स्वभाव से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, हैंडल करने में होगी आसानी

By Ek Baat Bata | Mar 05, 2024

बच्चे जब छोटे होते हैं, तो वह अक्सर अपनी पसंद की चीज पाने के लिए जिद करने लगते हैं। यह हर बच्चे के विकास का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। जहां बच्चे अपनी भावनाओं और इच्छाओं को व्यक्त करने के नए तरीके खोज रहे होते हैं। वह अपनी बातों को मनवाने के लिए जिद का सहारा लेते हैं। कई बार जिद पूरी न होने के वजह से बाजार में जमीन पर लेट जाते हैं। या पेरेंट्स पर ही हाथ उठा देते हैं। ऐसे में माता-पिता के लिए बच्चे को संभालना बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में पेरेंट्स को यह नहीं समझ आता है कि वह बच्चे को कैसे संभाले और शांत करें। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से बच्चों की इस बुरी आदतों को कैसे छुड़ाएं।

आज हम आपको कुछ ऐसे पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप जिद्दी बच्चे की बदतमीजी को आसानी से छुड़ा पाएंगे। साथ ही आप उनकी जिद के सामने झुकने से बच जाएंगे। इन टिप्स की मदद से बच्चे के व्यवहार को पॉजिटिव दिशा में मोड़ सकते हैं।

शांत रहें
जब भी बच्चा जिद या गुस्सा दिखाए, तो पहले खुद को शांत रखें। जब आप शांत रहेंगे तो बच्चे को भी शांत करने में मदद मिलेगी।

ध्यान से सुनें बातें
पेरेंट्स को बच्चे की बात ध्यान से सुननी चाहिए। बच्चे को यह एहसास होना चाहिए कि आप उनकी बात को अच्छे से समझ रहे हैं।

अपनी बात रखें
जब बच्चा अपनी बात आपके सामने रखे, तो उसे समझाएं कि क्या उनके लिए सही है और क्या गलत है। साथ ही बच्चे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।

प्रोत्साहन
पेरेंट्स को बच्चे के अच्छे व्यवहार की प्रशंसा करनी चाहिए। जिससे वह अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

नियम बनाएं
बच्चों के लिए स्पष्ट और समझने योग्य नियम बनाने चाहिए। पेरेंट्स को बच्चों को समझाना चाहिए कि क्या उम्मीदें और उनका पालन करना क्यों जरूरी है।

संयम रखें
बता दें कि बच्चों को समझने और उनकी आदतों में सुधार लाने में समय लगता है। ऐसे पेरेंट्स को सब्र रखने के साथ ही लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।