Fashion Tips: भारत के मोस्ट फेमस फैशन डिज़ाइनर्स, जिनके स्टाइलों ने विदेशों में भी मचाई धूम

By Ek Baat Bata | Oct 30, 2023

अक्सर हमारे देश में फेमस एक्टर, एक्ट्रेसेस और क्रिकेट प्लेयर्स की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ फेमस फैशन डिजाइनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी अपना खूब नाम कमाया है। हमारे देश में कई फेमस फैशन डिजाइनर हैं। जिनकी स्टाइल की पूरी दुनिया दीवानी है।
 
वैसे फैशन डिजाइनर का नाम लेते ही हमारे जहन में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची आदि का नाम जरूर आता है। हांलाकि यह फेमस डिजाइनर किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंने बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट आदि एक्ट्रेस की ड्रेस डिजाइन की है। आइए जानते हैं इन फेमस फैशन डिजाइनर के बारे में जिन्होंने भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है।

मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा भारत के जाने-पहचाने फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने फैशन डिजाइनिंग के सफर की शुरूआत ‘स्वर्ग’ फिल्म में जूही चावला के लिए ड्रेस डिजाइन करके किया था। जिसके बाद उन्होंने कई बड़ी और फेमस एक्ट्रेसेस जैसे माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्री देवी, काजोल, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर आदि के लिए ड्रेस डिजाइन किए।

रितू कुमार
बता दें कि रितू कुमार भारत की पहली ऐसी फैशन डिज़ाइनर हैं। जिन्होंने ट्रेडिशनल इंडियन क्राफ्ट्स में काफी अहम योगदान दिया है। रितू कुमार कपड़ो में रेशम, कपास और चमड़े का उपयोग ज्यादा करती हैं। साल 1969 में रितू कुमार ने अपना लेबल लॉन्च किया था। देशभर में रितू कुमार के 27 स्टोर हैं। 

नीता लुल्ला
नीता लुल्ला फैशन डिजाइनिंग के फील्ड में 28 सालों से काम कर रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है। साल 1985 ने नीता ने शादी की ड्रेसेज डिजाइन करना शुरू किया था। बैस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए उनको 4 बार भारत के राष्ट्रपति से नैशनल फिल्म अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नीता ने फैशन और स्टाइल के लिए कई नैशनल और इंटरनैशनल अवार्ड अपने नाम किए हैं।

सब्यसाची मुखर्जी
अपनी शानदार डिज़ाइन्स से सब्यसाची मुखर्जी ने खुद को फैशन जगत में स्थापित किया है। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के एसोसिएट डिजाइनर हैं। साथ ही वह नेशनल म्यूजियम भारतीय सिनेमा के सबसे युवा सदस्य भी हैं। साल 1999 में नई दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से कॉलेज पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपने लेबल को लॉन्च किया। कुछ ही सालों में सभी सब्यसाची की प्रतिभा के कायल हो गए।

रोहित बेल
लीवुड इंडस्ट्री के जाने-पहचाने डिज़ाइनर्स की लिस्ट में रोहित बेल का नाम भी शामिल है। फैशन इंडस्ट्री में रोहित को 'बैड बॉय' के नाम से जाना जाता है। वह इकलौते ऐसे फैशन डिजाइनर हैं, जिन्होंने मुगल फैशन को आगे बढ़ाने का काम किया है। भारत के सबसे बड़े हैंडलूम टेक्सटाइल ऑपरेशन, खादी ग्राम उद्योग द्वारा भी रोहित बल को उनके साथ काम करने के लिए चुना गया था।

मसाबा 
मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स और भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा भी फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने अपना ब्रैंड लेबल लॉन्च किया था। वह ट्रेडिशनल इंडियन एस्थेटिक्स और मॉडर्न क्लोथिंग का फ्यूज़न डिजाइन क्रिएट करती हैं। मसाबा की ड्रेसेज वाइब्रेंट और क्वर्कि प्रिंट से फिलअप होती हैं।

संदीप खोसला
बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में बहुत लोकप्रिय और बहुचर्चित डिज़ाइनर संदीप खोसला किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अबू जानी-संदीप खोसला के सह-मालिक हैं। संदीप खोसला को इंडियन क्राफ्टमैनशिप और यूरोपियन सिलआउट्स के साथ टेक्सटाइल हेरिटेज को ब्लेंड करने की काबिलियत के लिए जाना जाता है। साल 2008 में संदीप ने 'द फर्स्ट लेडीज विथ अबू संदीप' टीवी शो होस्ट किया था। इसमें उनके अलावा तमाम स्टार्स जया बच्चन, सुजैन खान, गौरी खान, नीता अम्बानी, किरण खेर, महारानी पद्मिनी देवी, उषा मित्तल आदि नजर आए थे।