Men's Fashion Tips: कुर्ते के साथ ये फुटवियर आपको देंगे स्टाइलिश लुक, आप भी करें ट्राई

By Ek Baat Bata | Jun 05, 2023

जब भी घर में कोई शादी या फंक्शन होता है तो हम सभी की चाहत सबसे अलग दिखने की होती है। जहां लड़कियों की तैयारी महीनों पहले शुरू हो जाती है। लड़कियां अपने आउटफिट्स से लेकर एक्सेसरीज तक फाइनल कर लेती हैं। ताकि आखिरी समय में कोई गड़बड़ी न हो। लेकिन फंक्शन आदि में लड़कों के लिए तैयार होना काफी मुश्किल टास्क होता है। लड़कों के लिए कपड़े पसंद करना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बाकी चीजों पर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाता है।

जब ऑफिस ड्रेसिंग की बात आती है तो लड़के कैजुअल और सूट के साथ फुटवियर का भी चुनाव कर लेते हैं। लेकिन जब बात कुर्ता पजामा की आती है तो वह कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी यह कंफ्यूजन हैं तो आज हम आपको लड़कों के कुछ ट्रेंडी एथनिक फुटवियर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप इन फुटवियर को ले सकते हैं। 

ब्राउन रंग की जूती
एथनिक वियर के साथ आपके ऊपर ब्राउन रंग की जूती काफी बेस्ट लगेगी। वहीं शादी के फंक्शन के लिए यह बेहतर ऑप्शन है। कुर्ते-पजामा के साथ ब्राउन जूती काफी अच्छी लगेंगी।

चमड़े के सैंडल 
शादी और पार्टियों में ज्यादातर लोग जमकर डांस करते हैं। ऐसे में अगर आप चमड़े के सैंडल कैरी करते हैं तो काफी कंफर्टेबल महसूस करेंगे। वहीं इसको पहनकर आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं। 

कोल्हापुरी चप्पल
शादी हो या फंक्शन हर मौसम में कोल्हापुरी चप्पलें बेस्ट होती है। खासकर कुर्ता-पजामा के साथ कोल्हापुरी चप्पल काफी स्टाइलिश लगेंगी।

साफ-सफाई का रखें ध्यान
कुर्ता-पजामा के साथ आप इस तरह के फुटवियर ट्राई कर सकते हैं। हालांकि आप चाहे जैसे फुटवियर पहनें, लेकिन इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना न भूलें।