Weight Loss Tips: वेट लॉस के लिए करें इन चीजों का सेवन, बर्फ की तरह पिघल जाएगा फैट

By Ek Baat Bata | Dec 04, 2023

सर्दियों का मौसम आते ही खान-पान की आदतों में भी बदलाव आने लगता है। सर्दियों में असीमित फूड इनटेक वेट बढ़ने का मुख्य कारण होता है। ऐसे में वेट कम करने के लिए कई लोज डाइट, जिम और अन्य चीजों का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका वेट ज्यों का त्यों बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी आसान तरीकों से अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो कुछ नेचुरली टिप्स फॉलो कर सकती है। 

हर्बल टी
हर्बल टी एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को फ्री रेडिकल्स से मुक्ति मिलती है। जिससे हमारी बॉडी का ऑक्सीडेटिव तनाव कम होने लगता है। वहीं हर्बल टी में मौजूद फ्लेवोनॉइड शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद करती है। इसके साथ ही हर्बल टी में मौजूद पोषक तत्व शरीर में होने वाले संक्रमण के खतरे को कम करने में सहायक होती है। 

एक्सरसाइज
अगर आप रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज हमारे शरीर में जमा चर्बी को रिड्यूस करती है। इससे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और मसल्स भी मजबूत होती हैं। बता दें कि जब आप रोजाना वर्कआउट हमारा शरीर पोश्चर बेहतर बनता है। आप डांस, कार्डियो और स्विमिंग आदि भी वेटलॉस में फायदा पहुंचाता है।

फाइबर इनटेक लें
फाइबर रिच डाइट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है। फाइबर रिच डाइट लेने से आप ओवरईटिंग से बच जाएंगे। साथ ही यह वेटलॉस में भी मददगार होता है। वहीं शरीर में बीपी का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में खुद को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना 30 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए। 

ज्यादा न लें शुगर और फैट्स
अन्य प्रकार के प्रोसेस्ट फूड और कुकीज़ केक आदि के सेवन से शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। जिसके कारण वेट भी बढ़ने लगता है। वेट लॉस करने के लिए ज्यादा ऑयली फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। आप मिठास को एड करने के लिए मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को पोषक तत्व भी मिलते हैं।