खाना खाने के बाद अगर आप भी करते हैं ये गलती, तो कम नहीं होगा मोटापा, ऐसे पाएं छुटकारा

By Ek Baat Bata | Jun 29, 2023

भारतीय परंपरा के मुताबिक खाना खाने के बाद मीठा खाने का चलन है। क्योंकि इसे पाचन से जोड़कर देखा जाता है। बता दें कि इसका पालन आज भी कई घरों में किया जाता है। लंच या डिनर के बाद अक्सर लोग कुछ मीठा जैसे रसगुल्ला, गुलाब जामुन और आइस्क्रीम आदि खाते हैं। वहीं अगर हेल्थ एक्पर्ट्स की मानें तो खाना खाने के बाद मीठा खाने से पाचन क्रिया तो बेहतर रहती है। लेकिन इसके कई दूसरे दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं। क्योंकि मिठाई में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है। जो मोटापा बढ़ने का कारण बनता है। 

हो सकती हैं ये परेशानियां
बता दें कि आइसक्रीम, गुलाब जामुन, हलवा, जलेबी आदि काफी ज्यादा मीठा होता है। इन सब में शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है और कैलोरी भी ज्यादा होती है। ऐसे में आइसक्रीम, गुलाब जामुन, हलवा, जलेबी आदि खाने से मोटापा और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। क्योंकि डाइट में ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन पैदा हो सकता है। जिसकी वजह से आपको पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी समस्या परेशान कर सकती हैं।

मीठे में खाएं ये चीजें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के बाद मीठा खाने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन भी बढ़ता है। इसे हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। ऐसे में अगर आपको भी खाना खाने के बाद मीठा खाने की तलब लगती है तो आप नेचुरल स्वीटनर्स का सेवन कर सकते हैं। नेचुरल स्वीटनर्स में आप कोई मौसमी फल, उसका जूस, गुड़ या फिर खजूर आदि खा सकते हैं। इससे आपको लाभ भी मिलेगा और मोटापे का खतरा भी नहीं होगा।