Weight Loss Tips: शरीर में जमा चर्बी को कम करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, स्लिम-ट्रिम होगी बॉडी
By Ek Baat Bata | Apr 05, 2025
यदि मोटापा बढ़ जाए, तो इस पर काबू पाना काफी मुश्किल होता है। लोग मोटापे की समस्या को कम करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। वहीं अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और कामयाबी नहीं हासिल कर पा रहे हैं, तो आपको वेट लॉस के लिए कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करना शुरूकर देना चाहिए। अगर आप एक महीने तक इन टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि वेट लॉस के इन टिप्स के बारे में...
नींबू-पानी
नींबू पानी पीने से बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होते हैं। वहीं अगर आप बढ़ते वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीना चाहिए। इसलिए वेट लॉस और अपने शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए नींबू पानी जरूर पीना चाहिए।
सलाद जरूर खाएं
मोटापे से जल्दी निजात पाने के लिए आपको खाना खाने से पहले सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए। सलाद का सेवन करने से आपकी गट हेल्द पर सकारात्मक असर पड़ता है। बल्कि सलाद खाने से आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। इसलिए हेल्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए दिन में कम से कम एक बार सलाद जरूर खाना चाहिए।
रात में न खाएं चावल
अगर आप भी वेट लॉस की कोशिश में जुटे हैं, तो रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जल्दी वन घटाने के लिए आपको दाल या सब्जी का सेवन अधिक करना चाहिए। वहीं रोटी का सेवन भी कम कर देना चाहिए।
किस समय करें डिनर
बता दें कि जो लोग देर रात डिनर करते हैं और फिर फौरन बिस्तर पर लेट जाते हैं, तो वह मोटापे के शिकार बन सकते हैं। इसलिए आपको वेट लॉस के लिए आपको 7-8 बजे के आसपास डिनर कर लेना चाहिए। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आपके डिनर और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे की गैपिंग होनी चाहिए। इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर आप अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बना सकती हैं।