Reduce Weight in Winter: सर्दियों में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, फिट होगा शरीर

By Ek Baat Bata | Jan 15, 2024

अधिकतर लोगों का सर्दियों में वजन बढ़ने लगता है। हांलाकि थोड़ा बहुत वजन बढ़ने पर ज्यादा चिंता व्यक्त करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन अगर ज्यादा वजन बढ़ता है, तो आपको फौरन अलर्ट होने की जरूरत होती है। क्योंकि वजन अधिक बढ़ने पर न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी नुकसान पहुंच सकता है।
 
क्योंकि सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी में बदलाव, ज्यादा कैलोरीज का सेवन और आलस आदि के कारण वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में अगर आप भी अपने वेट को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने बढ़ते वजन को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं।

सर्दियों में ऐसे कम करें वजन
सर्दियों के मौसम में बदलाव के चलते कई स्वादिष्ट चीजें बनाते हैं। जैसे मूंग दाल और गाजर का हलवा आदि। बता दें कि इनमें हाई कैलोरीज मौजूद होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इनका एक तय सीमा में ही सेवन करें।

इसके अलावा सर्दियों के मौसम में विटामिन और फाइबर युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सर्दियों में अंडे, मछली, नट्स, फल, बीन्स आदि मौसमी सब्जियां आती हैं। जो आपको लंबे समय तक एनर्जी से भरपूर रखती हैं। 

सर्दी हो या गर्मी का मौसम आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। क्योंकि आपका शरीर यदि एक्टिव नहीं रहेगा तो इसका बुरा असर पड़ता है। बता दें कि वेट लॉस के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

हांलाकि सर्दियों में खाने की तलब कभी भी हो सकती है। कई बार इस चक्कर में हम सभी बाहर का भी खा लेते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना बाहर का खाते हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है। वेट कंट्रोल के लिए आपको यह ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि आप क्या खा रहे हैं। अगर आप स्नैक्स आदि का भी सेवन कर रहे हैं, तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह हेल्दी हों।

इसके साथ ही सर्दियों में खुद को हाइड्रेट रखना भी बेहद जरूरी होता है। जहां गर्मियों में लोग पानी और अन्य जरूरी लिक्विड का सेवन करते रहते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में यह अचानक से कम हो जाते हैं। इसलिए लापरवाही से बचने के साथ ही लगातार पानी पीते रहना चाहिए।