Weight Loss Tips: जिम जाने का नहीं है समय तो घर बैठे करें वेट लॉस, तेजी से कम होगा एक्स्ट्रा फैट

By Ek Baat Bata | Aug 10, 2023

कहा जाता है कि शरीर का वजन बढ़ना आसान है, लेकिन अगर एक बार वजन बढ़ जाए तो वेट लॉस करना काफी मुश्किल होता है। शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी वेट लॉस नहीं होता है। कई लोग वजन कम करने के लिए जिम ज्वॉइन करते हैं, तो कई लोग सैर आदि का ऑप्शन चुनते हैं।
 
लेकिन हर किसी के पास समय की कमी होती है। ऐसे में वजन घटाना एक मुश्किल टास्क बन जाता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप बिना जिम जाए आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

योग
अगर आप भी वेट लॉस करना चाहती हैं तो अपनी डेली रूटीन में योग जरूर शामिल करें। 20 मिनट प्रतिदिन योग करने से आपको फायदा होने लगेगा। इसके साथ ही बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

गाजर का जूस
वेट लॉस की जर्नी में गाजर का जूस भी काफी फायदेमंद होता है। यह जूस असरदार होता है। बता दें कि यह शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को घटाने का काम करता है। आप पत्ता गोभी का सूप भी पी सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है। 

नींबू और शहद
वेट लॉस के लिए आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पी सकते हैं। इन तीनों का मिश्रण वजन कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से एक्स्ट्रा फैट कुछ ही दिनों में गलना शुरू हो जाता है।

रोजाना पिएं 7-8 गिलास पानी
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए आपको प्रतिदिन 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से पाचन दुरुस्त होने के साथ ही चेहरे पर भी रौनक बनी रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है।