Weight Loss: मोटापा कम करने की हर कोशिश हो रही नाकाम तो सोने से पहले करें ये काम, उड़न छू हो जाएगा फैट

By Ek Baat Bata | Jan 22, 2024

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। ऐसे में लोग वेट लॉस के लिए कई तरीके अपनाते हैं। वहीं अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी के कम होने से ज्यादातर बीमारियां हमें घेरती हैं। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपका वेट कंट्रोल में रहे। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद वजन कंट्रोल नहीं होता है। वेट लॉस के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। वेट लॉस के लिए आप रात में सोने से पहले इन टिप्स को अपना सकते हैं।

शाम 7 बजे तक कर लें डिनर
अगर आप भी अपना मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको शाम को 7 बजे तक अपना डिनर कर लेना चाहिए। डिनर में आप कुछ भी खाएं, लेकिन इसे आप 7 बजे तक खा लें। क्योंकि खाने और सोने के बीच में करीब 3 घंटे का गैप होना बेहद जरूरी होता है। खाना खाने के फौरन बाद सोने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर इस चीज के बीच में 3 घंटे का गैप होगा तो खाना आसानी से पच जाएगा और फैट में कनवर्ट नहीं होता है।

वेट लॉस के लिए डिनर
वेट लॉस के लिए रात में हल्का डिनर करना चाहिए। आप अपने डिनर में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें। क्योंकि आप रात में जितना हल्का डिनर करेंगे उतनी ही जल्दी वेट कम होगा। आप रात में सूप, हरी सब्जियां और दाल आदि खाएं। साथ ही डिनर में रोटी को शामिल नहीं करना चाहिए।

सोने से पहले पिएं गर्म पानी
वेट घटाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए। इससे खाना आसानी से पच जाएगा और मोटापा भी कम होगा। इसलिए रोजाना रात में 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिएं। इससे भी आपका आसानी से वेट कम होगा।

हल्दी वाला दूध
रात के समय डिनर हल्का करें, जिससे कि आप रात में आराम से हल्दी वाला दूध पी सकें। बता दें कि हल्दी वाले दूध के सेवन से भी आपको वेट घटाने में मदद मिलेगी। इसलिए रात को सोने से पहले 1 गिलास स्किम्ड दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन करें। इससे इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ आपको अच्छी नींद आएगी।

पर्याप्त नींद लेना जरूरी
आपको बता दें कि मोटापे का संबंध नींद से भी है। इसलिए रात में 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इससे भी आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। साथ ही रात में सोने के समय आप मोबाइल या अन्य गैजेट्स से दूर रहें। प्रयास करें कि रात में किताब पढ़कर सोने की आदत बनाएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और आप आसानी से मोटापा भी कम कर पाएंगे।